गूगल ने सैमसंग पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- Exynos प्रोसेसर में हैं कई खामियां, हैक हो सकता है आपका फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 18 Mar 2023 03:53 PM IST
सार

प्रोजेक्ट जीरो टीम के प्रमुख टिम विलिस ने कहा कि कंपनी द्वारा किए गए परीक्षणों ने पता चला है कि 18 में से चार खामियों का हैकर्स फायदा उठा सकते हैं और किसी डिवाइस को दूर से कंट्रोल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Google says Samsung Pixel and Vivo phones at risk due to Exynos chips
Exynos Processor - फोटो : सैमसंग

    विस्तार

    Google ने सैमसंग पर बड़ा हमला बोला है। गूगल के प्रोजेक्ट जीरो सिक्योरिटी रिसर्च टीम ने सैमसंग के Exynos चिपसेट में 18 सिक्योरिटी खामियां निकाली है। सैमसंग के Exynos चिपसेट का इस्तेमाल केई मोबाइल डिवाइस, स्मार्टवॉच और कारों में होता है।

    गूगल की रिसर्च टीम ने कहा है कि Exynos प्रोसेसर में 18 खामियां हैं जिसका फायदा उठाकर आपके फोन को रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है और आप साइबर क्राइम के शिकार भी हो सकते हैं। प्रोजेक्ट जीरो टीम के प्रमुख टिम विलिस ने कहा कि कंपनी द्वारा किए गए परीक्षणों ने पता चला है कि 18 में से चार खामियों का हैकर्स फायदा उठा सकते हैं और किसी डिवाइस को दूर से कंट्रोल कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक अन्य 14 खामियों से उतना खतरा नहीं है, क्योंकि इनके जरिए फोन को हैक करने के लिए किसी संदिग्ध मोबाइल नेटवर्क की जरूरत होगी। कहा जा रहा है कि Exynos चिपसेट के इस बग से Samsung S22, M33, M13, M12, A71, A53, A33, A21s, A13, A12 और A04 सीरीज के फोन प्रभावित हुए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा Vivo के S16, S15, S6, X70, X60 और X30 सीरीज के फोन पर भी खतरा है। वहीं Google Pixel 6 और Pixel 7 सीरीज के फोन भी हैकर्स के निशान पर हैं। उन कारों पर भी हैकर्स की नजर है जिनमें Exynos Auto T5123 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इस बग से बचने का एक रास्ता यह है कि आप अपने फोन की वाई-फाई कॉलिंग को बंद कर दें। इसके अलावा VoLTE को भी बंद रखें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें