गूगल, सैमसंग और वनप्लस के टॉप हिट फोन जो अब मिल रहे सस्ते में, पूरी लिस्ट देखें

यदि आप भी साल 2022 के आखिरी महीने में कोई स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आने वाली है। इस रिपोर्ट में हम आपको सैमसंग से लेकर वनप्लस और नथिंग तक के इन फोन के बारे में बताएंगे जो अब कम कीमत पर बिक रहे हैं। इन फोन की कीमत अब इतनी हो गई है कि आप वैल्यू फॉर मनी कह सकते हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट...

Samsung Galaxy Z Fold3: 49,991 रुपये की छूट
Samsung Galaxy Z Fold 3 को भारत में 1,49,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह फोन 99,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसे अमेजन की फैब फोन फेस्ट सेल में खरीदा जा सकता है। इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम दिया गया है।

Samsung Galaxy Z Flip 3: 15,000 रुपये की छूट
Galaxy Z Flip 3 के साथ फिलहाल 15,000 रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन में भी स्नैपड्रैगन 888 फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है। इसके इसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत फिलहाल 69,999 रुपये है।