कम कीमत में गूगल दे सकता है बड़ा तोहफा, लॉन्च हो सकते हैं पिक्सल 3ए, पिक्सल 3ए एक्सएल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 15 Mar 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
Google Pixels may launch as the Google Pixel 3a and Pixel 3a XL at mid range price
Google Pixel 3a, Pixel 3a XL - फोटो : 91mobiles

    गूगल पिक्सल के फैन्स की संख्या भी कम नहीं है। पिछले साल गूगल ने पिक्सल सीरीज को आगे बढ़ाते हुए पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल लॉन्च किए थे, वहीं अब गूगल पिक्सल 3 के सस्ते वेरियंट को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि गूगल पिक्सल 3 का लाइट वर्जन कम कीमत में पेश कर सकता है, वहीं अब खबर है कि गूगल पिक्सल 3 के सस्ते वेरियंट को पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल के नाम से लॉन्च करेगा।

    XDA डेवलपर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पिक्सल के इन दोनों फोन का खुलासा एंड्रॉयड क्यू के बीटा वर्जन के कोड से हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल का नया पिक्सल फोन साल 2019 की दूसरी तिमाही में आएगा। इन फोन्स की बॉडी पॉलीकार्बोनेट की होगी।

    विज्ञापन

    इसके अलावा यह भी खबर है कि पिक्सल 3ए में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 5.56 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी और 2915mAh की बैटरी मिलेगी। वहीं पिक्सल 3ए एक्सएल में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इन दोनों फोन के अलावा गूगल पिक्सल 4एक्स को लेकर भी एक लीक रिपोर्ट सामने आ रही है। स्लैशलीक्स की रिपोर्ट के मुताबिक गूगगल पिक्सल 4 एक्सएल भी लॉन्च कर सकता है जिसमें सेल्फी के लिए डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें