लॉन्चिंग से पहले Google Pixel Watch की कीमत और फीचर्स लीक, जानें कब होगी लॉन्च
लीक्स रिपोर्ट के अनुसार गूगल पिक्सल वॉच को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। Google Pixel Watch के साथ गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए 5 ATM की रेटिंग मिलेगी।

विस्तार
भारत में गूगल के अपकमिंग वॉच Google Pixel Watch की लॉन्चिंग इसी सप्ताह 6 अक्तूबर को होने वाली है। इसी दिन कंपनी Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro के साथ Pixel Buds Pro को भी लॉन्च करने वाली है। गूगल इंडिया ने Google Pixel Watch का एक टीजर वीडियो भी रिलीज किया है। अब इस वॉच की कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी सामने आई है।
लीक्स रिपोर्ट के अनुसार गूगल पिक्सल वॉच को तीन कलर ऑप्शन ब्लैक/ओब्सीडियन, गोल्ड/हेजल, और सिल्वर/चाक में पेश किया जाएगा। Google Pixel Watch को 349.99 डॉलर यानी लगभग 28,000 रुपये कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Airtel 5G: किन शहरों को पहले मिलेगी 5G सर्विस, कितनी होगी 5G प्लान की कीमत, जानें सबकुछ
टिपस्टर स्टीव हेमरस्टोफर ने Google Pixel Watch के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में दावा किया है। दावे के मुताबिक वॉच को क्वॉड पेयरिंग फीचर और ECG(इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) ट्रैकिंग के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही वॉच के साथ गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए 5 ATM की रेटिंग मिलने वाली है। वॉच के साथ स्लीप मॉनिटर, हार्ट रेट मॉनिटर, फिटनेस ट्रैकर और इमरजेंसी मोड का सपोर्ट मिलेगा।
ये भी पढ़ें: जियो और एयरटेल कहां-कहां सबसे पहले लॉन्च करेंगे 5जी, देखें पूरी लिस्ट
लीक के अनुसार वॉच को लेटेस्ट Wear OS के साथ पेश किया जाएगा। वॉच को स्लिम बेजेल वाली राउंड OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। वॉच में Exynos 9110 प्रोसेसर और 1.5 जीबी की रैम मिल सकती है। साथ ही वॉच में एनएफसी सपोर्ट, गूगल असिस्टेंट, गूगल वॉलेट और गूगल मैप के साथ इनबिल्ट जीपीएस का सपोर्ट मिलेगा। Google Pixel Watch की बैटरी को लेकर दावा है कि इसमें 8 दिन का बैटरी बैकअप मिलेगा। इसके अलावा वॉच में लेटेस्ट ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे।