भारतीय बाजार में भी हो सकती है Google Pixel Watch 2 की लॉन्चिंग, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 07 Aug 2023 11:51 AM IST
सार

नई वॉच यानी Google Pixel Watch 2 को लेकर खबर है कि इसे नए प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। Google Pixel Watch 2 का कोडनेम 'Eos' और 'Aurora' रखा गया है। Google Pixel Watch 2 को LTE और Wi-Fi दोनों वेरियंट में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
Google Pixel Watch 2 Could Launch in India Features and Specifications leaked
Google Pixel Watch - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल ने पिछले साल अपनी पहली स्मार्टवॉच Google Pixel Watch को पेश किया था, हालांकि Google Pixel Watch को ग्लोबली ही पेश किया गया था। भारत में Google Pixel Watch को उपलब्ध नहीं कराया गया था। अब खबर है कि Google Pixel Watch 2 की लॉन्चिंग होने वाली है और इस बार Google Pixel Watch 2 को भारत में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    Pixel Watch 1 में 1.2 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 है। वॉच के साथ Exynos 9110 प्रोसेसर मिलता है और बैटरी 24 घंटे की है। अब नई वॉच यानी Google Pixel Watch 2 को लेकर खबर है कि इसे नए प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। Google Pixel Watch 2 का कोडनेम 'Eos' और 'Aurora' रखा गया है। Google Pixel Watch 2 को LTE और Wi-Fi दोनों वेरियंट में पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    Google Pixel Watch 2 को तीन मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है जो कि G4TSL, GC3G8 और GD2WG होंगे। Pixel Watch 2 को भारतीय मानक ब्यूरो की साइट पर भी देखा गया है। Google Pixel Watch 2 को स्नैपड्रैगन W5 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा गूगल पिक्सल वॉच 2 की बैटरी लाइफ भी पहले के मुकाबले लंबी मिल सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Google Pixel Watch 2 को भी 1.2 इंच की डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है, हालांकि पैनल राउंड स्टाइल में OLED होगा। कहा जा रहा है कि पिक्सल वॉच में सैमसंग की डिस्प्ले का इस्तेमाल होगा।

    कनेक्टिविटी के लिए Pixel Watch 2 में Wi-Fi, ब्लूटूथ और NFC के अलावा अल्ट्रा वाइड बैंड (UWB) का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा फाइंड माय डिवाइस का भी सपोर्ट मिलेगा। Pixel Watch 2 के साथ 306mAh की बैटरी मिल सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें