Google Pixel 9a: 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ गूगल का सस्ता फोन भारत में लॉन्च, मिलेगा यह प्रोसेसर
Google Pixel 9a: फोन में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है और यह 5100mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 30 घंटे से अधिक की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर काम करता है और कंपनी के अनुसार, इसमें 7 वर्षों तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे।

विस्तार
Google ने बुधवार को भारत और वैश्विक बाजारों में अपना नया Pixel 9a स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन गूगल की मिड-रेंज "a" सीरीज का नया मॉडल है और इसमें वही Tensor G4 चिप दी गई है, जो पिछले साल Pixel 9 सीरीज के साथ आई थी। फोन में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है और यह 5100mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 30 घंटे से अधिक की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर काम करता है और कंपनी के अनुसार, इसमें 7 वर्षों तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे।
Google Pixel 9a की भारत में कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। यह फोन केवल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन्स की बात करें, तो यह Iris, Obsidian, Peony और Porcelain रंगों में आएगा। गूगल ने पुष्टि की है कि Pixel 9a भारत में अप्रैल में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, लेकिन इसकी सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
Google Pixel 9a के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Pixel 9a एक डुअल सिम (Nano + eSIM) स्मार्टफोन है, जो Android 15 पर काम करता है। इसमें 6.3-इंच का pOLED Actua डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz से 120Hz के बीच बदलता रहता है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2700 निट्स तक जाती है और यह Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है।