Google Pixel 9a: आज है गूगल के सस्ते पिक्सल फोन की लॉन्चिंग, जानें सभी संभावित फीचर्स
IP68 रेटिंग के साथ यह डिवाइस पानी और धूल से सुरक्षित होगा। इसके अलावा, यह 23W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Pixel 9a की प्री-ऑर्डर आज, 19 मार्च 2025 से शुरू होगी, जबकि इसकी बिक्री 26 मार्च 2025 से शुरू होने की संभावना है।

विस्तार
Google आज, 19 मार्च 2025 को, अपना नया औरकिफायती स्मार्टफोन Pixel 9a लॉन्च करने के लिए तैयार है, हालांकि कंपनी ने आधिकारिक रूप से कोई विवरण जारी नहीं किया है, लेकिन कई लीक और रिपोर्ट्स ने इसके स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। आइए, अब तक उपलब्ध सबसे विश्वसनीय लीक के आधार पर Pixel 9a के बारे में जानते हैं।
Pixel 9a के 128GB मॉडल की कीमत अमेरिका में $499 (लगभग ₹43,100) और 256GB मॉडल की कीमत $599 (लगभग ₹51,800) होने की संभावना है। यदि Google अपनी पिछली प्राइस पैटर्न को फॉलो करता है, तो भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹52,999 से शुरू हो सकती है, जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत लगभग ₹64,000 तक जा सकती है।
डिजाइन:
Pixel 9a में फ्लैट रियर पैनल होगा, जिसमें कैमरा बम्प नहीं होगा, जिससे यह अधिक स्लीक और मिनिमलिस्टिक लुक देगा। इसका फ्रेम iPhone की तरह फ्लैट होगा। हालांकि, लीक्ड अनबॉक्सिंग वीडियो के अनुसार, Pixel 9a में 6.3-इंच AMOLED डिस्प्ले के चारों ओर बड़े बेज़ल्स होंगे, जो कुछ उपयोगकर्ताओं को पुराने डिजाइन जैसा लग सकता है।