Google Pixel 9a: इंतजार इसी महीने होगा खत्म, इस दिन से होगी गूगल के फोन की बिक्री

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Apr 2025 09:34 AM IST
Google Pixel 9a to Be Available for Purchase in India Starting April 16
Google Pixel 9a - फोटो : Google

    Google Pixel 9a को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया है लेकिन बिक्री को लेकर कोई सूचना नहीं थी। अब कहा जा रहा है कि Google Pixel 9a की बिक्री इसी महीने यानी 16 अप्रैल को शुरू हो सकती है। बता दें कि Google Pixel 9a को Tensor G4 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसमें डुअल रियर कैमरा है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 15 है।

    गूगल ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि Pixel 9a भारत में 16 अप्रैल से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इस फोन को Flipkart और अन्य रिटेल पार्टनर्स से खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन तीन रंगों Obsidian, Porcelain और Iris में उपलब्ध होगा। भारत में Pixel 9a की कीमत 49,999 रुपये होगी, जो कि इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट के लिए है। अमेरिका और अन्य बाजारों में यह फोन चार रंगों और एक अतिरिक्त 128GB स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध है।

    Pixel 9a एक डुअल सिम (Nano + eSIM) स्मार्टफोन है, जो Android 15 पर काम करता है। इसमें 6.3-इंच का pOLED Actua डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz से 120Hz के बीच बदलता रहता है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2700 निट्स तक जाती है और यह Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है।

    Google Pixel 9a में Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है, जो Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, लेकिन इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं है।

    Pixel 9a में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें 1/2-इंच सेंसर, OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन), क्लोज़-लूप ऑटोफोकस और f/1.7 अपर्चर मिलता है। इसमें 8x Super Res Zoom का भी सपोर्ट है। इसके अलावा, फोन में 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जिसका 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.2 अपर्चर है। फ्रंट में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है।

    Pixel 9a में 5,100mAh की बैटरी दी गई है, जो 30 घंटे से अधिक बैटरी बैकअप देने का दावा करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, NFC, GPS, NavIC, USB 3.2 Type-C पोर्ट हैं। फोन में स्टीरियो स्पीकर्स और दो माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, बैरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मौजूद हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें