Google Pixel 9 vs Google Pixel 8: किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा, क्या खर्च करना चाहिए 11,000 रुपये एक्स्ट्रा?
Pixel 9 में 4,700mAh की बैटरी है जिसे लेकर बैटरी सेवर में 100 घंटे के बैकअप का दावा है, जबकि Pixel 8 में 4,575mAh की बैटरी है जिसे लेकर बैटरी सेवर मोड में 72 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा है।

विस्तार
13 अगस्त, 2024 को आयोजित "मेड बाय गूगल" इवेंट में, गूगल ने Google Pixel 9 सीरीज, Pixel Watch 3, और Pixel Buds 2 Pro को लॉन्च किया है। Pixel 9 सीरीज में Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold शामिल हैं। Pixel 9 पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 8 का अपग्रेडेड वर्जन है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि Pixel 9 और Pixel 8 कितना अंतर है और कौन-सा फोन खरीदना फायदे का सौदा है।
Pixel 9, Pixel 8 की तुलना में थोड़ा बड़ा और पतला है, जिसकी ऊंचाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी और मोटाई 8.5 मिमी है। इसके मुकाबले, Pixel 8 की ऊंचाई 150.5 मिमी, चौड़ाई 70.8 मिमी और मोटाई 8.9 मिमी है। मजबूती की बात करें तो Pixel 9 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus 2 कवर ग्लास के साथ पॉलिश बैक साटन मेटल फ्रेम मिलता है, जबकि Pixel 8 में Corning Gorilla Glass Victus कवर ग्लास और विक्टस बैक के साथ मैट मेटल फ्रेम मिलता है। इसके अलावा दोनों को IP68 की रेटिंग मिली है।
Pixel 9 में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसकी रिजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल है है। इसके साथ HDR है और ब्राइटनेस 1,800 निट्स और पीक ब्राइटनेस 2,700 निट्स तक है। वहीं, Pixel 8 में 6.2 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसकी रिजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है और पीक ब्राइटनेस 2,000 तक है।