Google Pixel 9: नए फोन में आने लगी दिक्कत, काम नहीं कर रहा वायरलेस चार्जिंग फीचर
यूजर्स की शिकायत की है कि Google Pixel 9 सीरीज के फोन के साथ वायरलेस चार्जिंग की दिक्कत सिर्फ थर्ड पार्टी चार्जर ही नहीं, बल्कि गूगल के चार्जर पिक्सल स्टैंड के साथ भी हो रही है। Pixel 9 Pro XL यूजर्स का कहना है कि किसी भी वायरलेस चार्जर से फोन चार्ज नहीं हो रहा है।

विस्तार
गूगल ने हाल ही में अपनी Google Pixel 9 सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज के तहत Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold फोन लॉन्च किए गए हैं। अभी गूगल पिक्सल 9 सीरीज के एक महीने भी पूरे नहीं हुए हैं लेकिन फोन में दिक्कतें आने लगी हैं। कई यूजर्स ने Google Pixel 9 सीरीज में वायरलेस चार्जिंग की शिकायत की है।
यूजर्स की शिकायत की है कि Google Pixel 9 सीरीज के फोन के साथ वायरलेस चार्जिंग की दिक्कत सिर्फ थर्ड पार्टी चार्जर ही नहीं, बल्कि गूगल के चार्जर पिक्सल स्टैंड के साथ भी हो रही है। Pixel 9 Pro XL यूजर्स का कहना है कि किसी भी वायरलेस चार्जर से फोन चार्ज नहीं हो रहा है।
रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह दिक्कत तमाम तरह के वायरलेस चार्जर के साथ हो रही है जिसमें एपल का MagSafe भी शामिल है। ऐसे में कहा जा रहा है कि दिक्कत चार्जर में नहीं बल्कि फोन में है।
Google ने अभी तक इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन एक रेडिट यूजर ने कहा है कि गूगल सपोर्ट ने कहा है कि उसे इस दिक्कत के बारे में जानकारी है और कंपनी इसे फिक्स करने पर काम कर रही है। ऐसे में जल्द ही गूगल सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर सकता है।