Pixel 9 Series: गूगल इस बार करेगा बड़ा धमाका, नए मॉडल के साथ लॉन्च होंगे चार नए फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Jul 2024 11:30 AM IST
सार

गूगल इस बार चार पिक्सल फोन लॉन्च करेगा जिनमें Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold शामिल है। यह भी खबर है कि Pixel 9 Pro Fold को इस बार भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Google Pixel 9 Pro XL leaks May see Major design changes
Google Pixel 9 - फोटो : X/hanibioud)

    विस्तार

    Google Pixel 9 सीरीज की लॉन्चिंग नजदीक आ रही है। हर दिन नए लीक रिपोर्ट भी सामने आ रही है। आमतौर पर गूगल पिक्सल सीरीज के तहत दो ही फोन लॉन्च करता है लेकिन इस बार खबर है कि पिक्सल 9 सीरीज के तहत चार नए फोन लॉन्च होंगे।

    एक नई लीक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल इस बार चार पिक्सल फोन लॉन्च करेगा जिनमें Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold शामिल है। यह भी खबर है कि Pixel 9 Pro Fold को इस बार भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन

    Pixel 9 is already out in Algeria.

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Storage: 256GB

    Color : Pink

    I'll keep you updated tomorrow morning. pic.twitter.com/0mE1QlCbEg

    — Hani Mohamed Bioud (@hanibioud) July 1, 2024

    पिक्सल 9 सीरीज को लेकर एक वीडियो भी लीक हुआ है जिसमें Pixel 9 Pro XL के फर्स्ट लुक को देखा जा सकता है। नए मॉडल के साथ ब्लैक और ग्लॉसी फिनिश है। Pixel 9 Pro XL के कॉर्नर राउंड होंगे जो कि पहले से आईफोन में हैं।

    Pixel 9 Pro XL के साथ कैमरे की डिजाइन में बदलाव देखने को मिलेगा। नया कैमरा बार मैटे फिनिश के साथ आएगा। इसके अलावा कहा जा रहा है कि Pixel 9 XL , Pixel 8 Pro के मुकाबले बड़ा होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें