Google Pixel 7 Pro Review: प्योर एंड्रॉयड के साथ शानदार कैमरा एक्सपेरियंस

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 24 Oct 2022 01:54 PM IST
सार

Pixel 7 में 6.3 इंच की डिस्प्ले और Pixel 7 Pro के साथ 6.7 इंच की डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। Pixel 7 Pro के कैमरे को लेकर बड़े दावे किए गए हैं। गूगल ने Pixel 7 Pro को बेस्ट कैमरा कहा है और इसमें अनब्लर (UnBlur) नाम से एक खास फीचर दिया गया है जो किसी पुराने ब्लर तस्वीरों को भी बेहतर बना सकता है।

विज्ञापन
Google Pixel 7 Pro Review in Hindi camera sample
Google Pixel 7 Pro Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    गूगल ने हाल ही में एक लंबे इंतजार के बाद भारतीय बाजार में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिक्सल 7 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज के तहत Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। दोनों स्मार्टफोन में Tensor T2 प्रोसेसर है जो कि गूगल का इनहाउस प्रोसेसर है। Pixel 7 में 6.3 इंच की डिस्प्ले और Pixel 7 Pro के साथ 6.7 इंच की डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। Pixel 7 Pro के कैमरे को लेकर बड़े दावे किए गए हैं। गूगल ने Pixel 7 Pro को बेस्ट कैमरा कहा है और इसमें अनब्लर (UnBlur) नाम से एक खास फीचर दिया गया है जो किसी पुराने ब्लर तस्वीरों को भी बेहतर बना सकता है। Google Pixel 7 Pro की कीमत 84,999 रुपये है और इसे एक ही स्टोरेज वेरियंट (128 जीबी) में पेश किया गया है। Google Pixel 7 Pro को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं....

    Google Pixel 7 Pro Review: प्योर एंड्रॉयड के साथ शानदार कैमरा एक्सपेरियंस

    Google Pixel 7 Pro Review: डिजाइन

    Google Pixel 7 Pro Review
    Google Pixel 7 Pro Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    डिजाइन के मामले में Google Pixel 7 Pro के साथ कुछ बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलता है। नए फोन की डिजाइन भी Google Pixel 6 Pro जैसी ही है, हालांकि पिक्सल 6 प्रो को भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। Pixel 7 Pro को हेजल, ओब्सीडियन और स्नो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। रियर कैमरे के साथ एक बड़ा-सा बंप मिलता है जिसमें तीनों कैमरा लेंस है। वैसे फोन आकर्षक है।

    विज्ञापन
    Google Pixel 7 Pro Review: प्योर एंड्रॉयड के साथ शानदार कैमरा एक्सपेरियंस

    यदि आपके पास Google Pixel 7 Pro है तो कोई भी आपको एक नजर जरूर देखेगा। फ्रंट की डिजाइन सैमसंग और वनप्लस के फ्लैगशिप फोन की तरह है यानी कर्व्ड एज डिस्प्ले है। फोन के बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस है लेकिन कैमरा बंप और फ्रेम एल्यूमीनियम की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Google Pixel 7 Pro Review: प्योर एंड्रॉयड के साथ शानदार कैमरा एक्सपेरियंस

    कैमरा बंप पर भी ग्लोसी फिनिश के साथ आता है। फोन हाथ से फिसलता बहुत है, यहां तक कि जेब से भी यह स्लिप कर सकता है। कुल मिलाकर कहें तो Google Pixel 7 Pro की डिजाइन आकर्षित करने वाली है। फोन को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है।

    Google Pixel 7 Pro Review: डिस्प्ले

    Google Pixel 7 Pro Review
    Google Pixel 7 Pro Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    गूगल पिक्सल 7 प्रो में 6.7 इंच की क्वॉड HD+ LTPO (लो टेंपरेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड) pOLED डिस्प्ले मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 10Hz-120Hz है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 3120x1440 है और साथ में HDR भी है। Google Pixel 7 Pro की डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1500 निट्स है। डिस्प्ले का कलर आपको पसंद आएगा।

    Google Pixel 7 Pro Review: प्योर एंड्रॉयड के साथ शानदार कैमरा एक्सपेरियंस

    कलर्स की ट्यूनिंग और स्मूथनेश शानदार है। इस्तेमाल करने के बाद आप यही कहेंगे कि फोन की डिस्प्ले मक्खन जैसी है। कड़ी धूप में भी डिस्प्ले के साथ आपको परेशानी नहीं होने वाली है। आप वीडियो देखें, इंटरनेट ब्राउज करें या गेम खेलें, डिस्प्ले में किसी भी तरह की कमी आपको किसी भी मोड में नहीं मिलेगी। ओवरऑल Google Pixel 7 Pro की डिस्प्ले से हम संतुष्ट हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें