Pixel 7 सीरीज: इस साल भी लॉन्च होंगे दो स्मार्टफोन, फीचर्स हुए लीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 30 May 2022 11:41 AM IST
सार

दोनों फोन के डिस्प्ले पैनल के लिए Samsung S6E3FC3 कोड का इस्तेमाल हो रहा है। कहा जा रहा है कि डिस्प्ले पैनल पुराना ही होगा लेकिन साइज छोटी होगी।

Google Pixel 7 and Pixel 7 Pro Specifications Tipped ahead of launch
Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन Pixel 7 और Pixel 7 Pro की स्पेसिफिकेशन लीक हो गई है। Pixel 7 और Pixel 7 Pro को लेकर खबर है कि इन दोनों में वही डिस्प्ले मिलेंगी जिनका इस्तेमाल Pixel 6 और Pixel 6 Pro में हुआ था। एंड्रॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट (AOSP) के मुताबिक Pixel 7 और Pixel 7 Pro को सैमसंग की उसी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसका इस्तेमाल Pixel 6 और Pixel 6 Pro में हुआ है।

    Pixel 7 का कोडनेम Cheetah है जिसे C10 नाम भी दिया गया है, वहीं Pixel 7 Pro का कोडनेम Panther बताया जा रहा है। Pixel 6 की तरह ही Pixel 7 में भी फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। दोनों फोन के डिस्प्ले पैनल के लिए Samsung S6E3FC3 कोड का इस्तेमाल हो रहा है। कहा जा रहा है कि डिस्प्ले पैनल पुराना ही होगा लेकिन साइज छोटी होगी।

    Pixel 7 Pro में QHD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3120 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। बता दें कि पिछले साल Pixel 6 Pro को इसी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था। फोन में Samsung S6E3HC3 पैनल मिलेगा।

    बता दें कि हाल ही में गूगल ने Google Pixel 6a को एंड्रॉयड 12 के साथ पेश किया है। इसमें 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है और रिफ्रेश रेट 60Hz है। फोन में ऑक्टाकोर Google Tensor प्रोसेसर है और सिक्योरिटी प्रोसेसिंग के लिए Titan M2 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें