Google Pixel 6a: क्यों नहीं खरीदना चाहिए यह फोन, पांच प्वाइंट में जानें
Google Pixel 6a को भारत में 43,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है, हालांकि यदि आप Axis बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 4,000 रुपये की छूट मिलेगी जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 39,999 रुपये हो जाएगी।

विस्तार
एक लंबे इंतजार के बाद गूगल ने अपने स्मार्टफोन Google Pixel 6a को भारत में लॉन्च कर दिया है। Google Pixel 6a को भारत में 43,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है, हालांकि यदि आप Axis बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 4,000 रुपये की छूट मिलेगी जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 39,999 रुपये हो जाएगी। Google Pixel 6a में गूगल ने खुद के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है और फोन की सिक्योरिटी के लिए अलग से एक स्पेशल चिपसेट दिया है जो कि Titan M2TM है। यदि आप Google Pixel 6a को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी साबित होगी, क्योंकि इस खबर में हम आपको Google Pixel 6a की उन चीजों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में आपने शायद ही सोचा होगा।
आइए सबसे पहले Google Pixel 6a के सभी फीचर्स की बात करते हैं। Google Pixel 6a में एंड्रॉयड 12 मिलेगा और 13 का अपडेट भी मिलेगा। इस फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है और रिफ्रेश रेट 60Hz है।
फोन में ऑक्टाकोर Google Tensor प्रोसेसर है जो कि गूगल का इनहाउस प्रोसेसर है। गूगल पिक्सल6ए में सिक्योरिटी प्रोसेसिंग के लिए Titan M2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।
Google Pixel 6a में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिनमें प्राइमरी लेंस 12.2 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। सेल्फी के लिए गूगल ने इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर की जा सकेगी।
कैमरे के साथ मैजिक इरेजर और नाइट साइट जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं। Google Pixel 6a में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.2, और USB टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4410mAh की बैटरी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। बैटरी को लेकर 24 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा।
डिस्प्ले-
गूगल ने Google Pixel 6a के साथ डिस्प्ले के मामले में निराश किया है। 40 हजार रुपये की रेंज में आपको कई सारे फोन मिल जाएंगे जिनमें 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है। अब गूगल ने क्या सोचकर 60Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी है, यह तो उसे ही पता है। 40 हजार रुपये खर्च करके 60Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ फोन खरीदने का कोई मतलब तो नहीं बनता।