Google Pixel 6A Review: गूगल के इस फोन पर पैसे खर्च करना फायदे का सौदा है या नहीं?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 Aug 2022 04:06 PM IST
सार

Google Pixel 6A की बॉडी मेटल की और बैक प्लास्टिक का है, हालांकि गूगल ने बैक पर प्रीमियम प्लास्टिक इस्तेमाल किया है। एक आम यूजर के लिए यह बता पाना मुश्किल हो सकता है कि Google Pixel 6A के बैक पर ग्लास है या प्लास्टिक।

विज्ञापन
Google Pixel 6A Review in Hindi price in India camera sample and more
Google Pixel 6A Review - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल का मिड रेंज स्मार्टफोन Pixel 6A भारत में लॉन्च हो गया है। गूगल ने Pixel 6 और Pixel 6 Pro भारत में लॉन्च नहीं किए थे। 44,000 रुपये की कीमत और मिड रेंज स्पेक्स के चलते Pixel 6A चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग इसे ओवर प्राइस, तो कई इसे गूगल की भारी भूल भी बता चुके हैं, हालांकि जैसे किसी किताब को उसके कवर पेज से नहीं आंका जा सकता ठीक वैसे ही किसी फोन को सिर्फ उसके स्पेक्स से आंकना नाइंसाफी होगी। Google Pixel 6a की कीमत 43,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की है। फोन को चॉक, चारकोल और सेज कलर में खरीदा जा सकेगा। Google Pixel 6A को हमारे एक पाठक ने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इस यूजर रिव्यू में देखते हैं कि Google Pixel 6A खरीदना फायदे का सौदा है या नहीं?

    Google Pixel 6A Review: डिजाइन

    Google Pixel 6A Review
    Google Pixel 6A Review - फोटो : अमर उजाला

    Pixel 6A का डिजाइन इसकी खासियतों में से एक है। बेशक यह गूगल का एक मिड रेंज स्मार्टफोन है लेकिन हाथों में यह आपको एक प्रीमियम फोन की फील देगा। इस फोन की डिजाइन लैंग्वेज Pixel 6 और Pixel 6 pro से मेल खाती है और यह एक सॉलिड डिजाइन के साथ आता है। इसका डिजाइन इसे मार्केट में मौजूद बाकी स्मार्टफोन्स से अलग करता है। कहने का मतलब है कि भीड़ में आपके फोन को देख कर कोई भी बता देगा कि आप एक Pixel यूजर हैं।

    विज्ञापन
    Google Pixel 6A Review: गूगल के इस फोन पर पैसे खर्च करना फायदे का सौदा है या नहीं?

    फोन की बॉडी मेटल की और बैक प्लास्टिक का है। हालांकि गूगल ने बैक पर प्रीमियम किस्म का प्लास्टिक इस्तेमाल किया है। एक आम यूजर के लिए यह बता पाना मुश्किल हो सकता है कि फोन के बैक पर ग्लास है या प्लास्टिक। ऐसे में फोन का डिजाइन आपको निराश नहीं करेगा। इसे आप एक हाथ से आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉम्पैक्ट फोन पसंद करने वालों को यह पसंद आएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Google Pixel 6A Review: डिस्प्ले

    Google Pixel 6A Review
    Google Pixel 6A Review - फोटो : अमर उजाला

    डिस्प्ले की बात करें तो Pixel 6A में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED पैनल इस्तेमाल किया गया है। यह 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस कीमत पर 60Hz का रिफ्रेश रेट कम लग सकता है लेकिन अपने स्मूथ UI के चलते यह 90Hz की डिस्प्ले के साथ आने वाले कई स्मार्टफोन्स से बेहतर महसूस होता है। फोन की ब्राइटनेस की बात करें तो यह सूपर ब्राइट नहीं है लेकिन सूरज की रोशनी में भी स्क्रीन अपनी फुल ब्राइटनेस पर विजिबल रहती है। स्क्रीन पर कलर वाइब्रेंट दिखते हैं और डिस्प्ले को आकर्षक बनाते हैं। फ्रंट में Gorilla Glass 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। हमारा मानना है कि इस कीमत पर कंपनी को इससे बेहतर प्रोटेक्शन देनी चाहिए थी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें