Google I/O 2022: खुद के प्रोसेसर के साथ Google Pixel 6a हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Google Pixel 6a के साथ 6 जीबी रैम दी गई है। इसके अलावा इस फोन में 6.1 इंच की डिस्प्ले है जिसके साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है। Pixel 6a को लेकर गूगल ने पांच सालों तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

विस्तार
गूगल ने अपने Google I/O 2022 इवेंट में पिक्सल सीरीज के नए फोन Google Pixel 6a को लॉन्च कर दिया है। Google Pixel 6a के साथ गूगल ने खुद का Tensor प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में एक और प्रोसेसर Titan M2 भी है जो कि सिक्योरिटी के लिए है। Google Pixel 6a के साथ 6 जीबी रैम दी गई है। इसके अलावा इस फोन में 6.1 इंच की डिस्प्ले है जिसके साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर है। Pixel 6a को लेकर गूगल ने पांच सालों तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इस फोन के अलावा Pixel 7, Pixel 7 Pro और टैबलेट की भी एक झलक देखने को मिली है, हालांकि इन दोनों फोन को अगले साल लॉन्च किया जाएगा।
Google Pixel 6a की कीमत 449 डॉलर यानी करीब 34,800 रुपये रखी गई है। फोन को चॉक, चारकोल और सेज कलर में 21 जुलाई से अमेरिका में खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में फोन की उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
Google Pixel 6a में एंड्रॉयड 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है और रिफ्रेश रेट 60Hz है। फोन में ऑक्टाकोर Google Tensor प्रोसेसर है और सिक्योरिटी प्रोसेसिंग के लिए Titan M2 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।