Google Pixel 6a और Pixel Buds Pro की पहली सेल आज, जानें कीमत और ऑफर्स
Google Pixel 6a में गूगल के इनहाउस Tensor प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन को तीन कलर में खरीदने का मौका मिलेगा। वहीं ईयरबड्स में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन दिया गया है। इसके अलावा Pixel Buds Pro में स्पेशल ट्रांसपैरेंसी मोड भी है।

विस्तार
गूगल के नए फोन Google Pixel 6a और वायरलेस ईयरबड्स Pixel Buds Pro की आज यानी 28 जुलाई को पहली सेल है। फोन और बड्स को आज फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। Google Pixel 6a और Pixel Buds Pro की पहली झलक इसी साल मई में Google's I/O में देखने को मिली थी। Google Pixel 6a में गूगल के इनहाउस Tensor प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन को तीन कलर में खरीदने का मौका मिलेगा। वहीं ईयरबड्स में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन दिया गया है। इसके अलावा Pixel Buds Pro में स्पेशल ट्रांसपैरेंसी मोड भी है।
Google Pixel 6a की कीमत 43,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की है। फोन को चॉक, चारकोल और सेज कलर में खरीदा जा सकेगा। Google Pixel Buds Pro की कीमत 19,990 रुपये रखी गई है और इसे चारकोल, कोरल, फॉग और लेमनग्रास कलर में खरीदा जा सकेगा। Axis Bank बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 2,250 रुपये की छूट मिलेगी।
Google Pixel 6a में एंड्रॉयड 12 दिया गया है जो कि स्टॉक है यानी इसके साथ कोई कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है। गूगल के इस फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले पैनल है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है और रिफ्रेश रेट 60Hz है। फोन में ऑक्टाकोर Google Tensor प्रोसेसर है जो कि गूगल का इनहाउस प्रोसेसर है। गूगल पिक्सल6ए में सिक्योरिटी प्रोसेसिंग के लिए Titan M2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।