Google Pixel 5a अगले महीने हो सकता है लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स
Google Pixel 5a को क्वॉलकॉम 765G प्रोसेसर मिलेगा। रिपोर्ट में फोन का कोड नेम Barbet बताया जा रहा है, हालांकि गूगल ने आधिकारिक तौर पर फोन की लॉन्चिंग या नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

विस्तार
गूगल का नया पिक्सल स्मार्टफोन बाजार में आने को तैयार है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक Google Pixel 5a की लॉन्चिंग अगस्त में होने वाली है और उसी महीने से ही फोन की बिक्री भी शुरू हो जाएगी। दावा किया जा रहा है कि Google Pixel 5a को क्वॉलकॉम 765G प्रोसेसर मिलेगा। रिपोर्ट में फोन का कोड नेम Barbet बताया जा रहा है, हालांकि गूगल ने आधिकारिक तौर पर फोन की लॉन्चिंग या नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
कहा जा रहा है कि Google Pixel 5a की डिजाइन Pixel 5 और Pixel 4a 5G जैसी ही होगी। इससे पहले Google Pixel 5a को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया है। ऐसे में फोन की भारत में लॉन्चिंग की अटकलें तेज हो गई हैं।
ब्लूमबर्ग के न्यूजलेटर ‘Power On' में कहा गया है कि Google Pixel 5a को अगस्त में भारत में पेश किया जाएगा, हालांकि Google Pixel 5a 5G को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं है। इस न्यूजलेटर में भी 4G या 5G मॉडल की चर्चा नहीं है।
Google Pixel 5a को अमेरिका और जापान में भी उपलब्ध कराया जाएगा। फीचर्स की बात करें तो फोन में स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर मिल सकता है। यह भी संभव है कि Google Pixel 5a की लॉन्चिंग Google Pixel 6 सीरीज के साथ हो। गूगल पिक्सल 5ए का मुकाबला भारतीय बाजार में हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 5G से होगी जिसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 24,999 रुपये है।