Google Pixel 4a FCC सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, मिल सकता है एंड्रॉयड 11 का सपोर्ट
Google Pixel 4a स्मार्टफोन FCC सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्टयूजर्स को इस स्मार्टफोन में मिल सकता है एंड्रॉयड 11 का सपोर्ट30,000 से 40,000 रुपये के बीच होगी इस स्मार्टफोन की कीमत

विस्तार
अमेरिकन टेक कंपनी गूगल (Google) पिक्सल सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस पिक्सल 4ए (Google Pixel 4a) को ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं, जिनसे इसकी संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। वहीं, अब गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन को एफसीसी सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है।
एफसीसी साइट के मुताबिक, गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन एफसीसी साइट पर G025 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिल सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले गूगल पिक्सल 4ए को गीकबेंच साइट पर स्पॉट किया गया था।
सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में पंचहोल डिस्प्ले, रियर में तीन कैमरे, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, स्नैपड्रैगन 730 या 765 चिपसेट दे सकती है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 5जी कनेक्टिविटी, वाई-फाई, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।