Google Pixel 4a 5G, Pixel 5 की पहली वास्तविक तस्वीर आई सामने, फीचर्स लीक

गूगल के अपकमिंग फ्लैगशिप Google Pixel 5 और Pixel 4a 5G की तस्वीरें और फीचर्स लगातार लीक हो रही हैं। दोनों फोन की लॉन्चिंग सितंबर या अक्टूबर में हो सकती है। लॉन्चिंग से पहले Google Pixel 5 और Pixel 4a 5G की वास्तविक तस्वीरें और फीचर्स एक रेडइट यूजर ने शेयर की है।
तस्वीर में देखा जा सकता है कि पिक्सल 5 लेफ्ट में और पिक्सल 4ए 5जी राइट में है। दोनों फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा लीक हुए फीचर्स के मुताबिक Pixel 5 में 4000mAh की बैटरी मिलेगी। साथ ही दोनों फोन को स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।
पिक्सल 4ए 5जी में 60 हर्ट्ज की डिस्प्ले मिलेगी, हालांकि इस फोन में आपको हेडफोन जैक नहीं मिलेगा, जबकि पिक्सल 4ए 5जी में हेडफोन जैक मिलेगा। दोनों फोन का बैक पैनल प्लास्टिक का होगा। गूगल अपने पिक्सल फोन के साथ इस बार सबसे बड़ा परिवर्तन टेलीफोटो लेंस को हटाकर कर रहा है। इसकी जगह फोन के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल दिया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक गूगल पिक्सल 4ए 5जी में 6 जीबी रैम, 60 हर्ट्ज वाली डिस्प्ले, 3800एमएएच की बैटरी और डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें मेन कैमरा 12.2 मेगापिक्सल का होगा। गूगल पिक्सल में भी यही लेंस मिलेगा। दोनों मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। दोनों पिक्सल फोन में सेल्फी के 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।