Google Pixel 4 का 5जी वेरियंट भी होगा लॉन्च, मिलेगा दमदार प्रोसेसर

अमेरिका की टेक कंपनी Google जल्द ही पिक्सल सीरीज के तहत पिक्सल 4 (Pixel 4) और 4 एक्सएल (Pixel 4 XL) को लॉन्च करने की तैयारी में है। इससे पहले दोनों फोन को लेकर कई रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं, जिनमें स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा हुआ है। सूत्रों की मानें तो कंपनी पिक्सल 4 5जी वेरियंट को भी पेश करेगी। वहीं, गूगल 15 अक्टूबर के दिन आगामी पिक्सल 4 सीरीज को ग्लोबल लेवल पर उतारेगा।
ये भी पढ़ें :
दुनिया का पहला पॉप अप कैमरा वाला स्मार्ट टीवी इस दिन होगा भारत में लॉन्च, मिलेंगे स्पेशल फीचर्स
जापान की न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल 5जी वेरियंट की टेस्टिंग कर रहा है। इस वेरियंट को 15 अक्टूबर के दिन लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा स्मार्ट वॉच और पिक्सल नोटबुक्स जैसे डिवाइस भी पेश किए जा सकते हैं। लेकिन दूसरी तरफ अन्य रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 5जी वेरियंट को अगले वर्ष मार्केट में उतारा जाएगा।
गूगल पिक्सल 4 के संभावित स्पेसिफिकेशन
अन्य लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल पिक्सल सीरीज में डुअल कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर देगा। गूगल पिक्सल 4 में 6 इंच का डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिजॉल्यूशन 1080X2280 होगा। साथ ही कंपनी पिक्सल एक्सएल में 6.3 इंच की डिस्प्ले देगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1440X3040 होगा। इसके अलावा कंपनी दोनों फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दे सकती है।
- दुनिया का पहला पॉप अप कैमरा वाला स्मार्ट टीवी इस दिन होगा भारत में लॉन्च, मिलेंगे स्पेशल फीचर्स
- जियो ने दूसरे नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग बंद की, यूजर्स ने कहा- तुमने मेरी जिंदगी खराब की है
- Google ने वायरस वाले एप को प्ले स्टोर से हटाया, क्राइम को मिल रहा था बढ़ावा
- Apple ने एप स्टोर से हटाया खतरनाक मैपिंग एप, पुलिस की लोकेशन ट्रैक करने में होता था इस्तेमाल