गूगल पिक्सल 3, गूगल पिक्सल 3 एक्सएल 22 अक्टूबर को भारत में होंगे लांच, आज है ग्लोबल लांचिंग

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 09 Oct 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
Google Pixel 3 and Pixel 3 XL may launch in India on October 22
Google Pixel 3, Pixel 3 XL

    गूगल का साल 2018 का इवेंट आज शाम को न्यूयॉर्क, बर्लिन, पेरिस और लंदन में होने वाला है। गूगल के इस इवेंट में गूगल पिक्सल 3, पिक्सल 3 एक्सएल, गूगल पिक्सल स्लेट और एक गूगल होम स्मार्ट डिस्प्ले लांच होने वाला है। यदि आप लांचिंग इवेंट को देखना चाहते हैं तो यूट्यूब पर Made by Google नाम के चैनल पर इवेंट को रात 8.35 बजे से देख सकेंगे।

    इसी बीच मायस्मार्टप्राइस की एक रिपोर्ट में पिक्सल 3, पिक्सल 3 एक्सएल के भारत में लांचिंग तारीख का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 22 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में पिक्सल 3, पिक्सल 3 एक्सएल लांच होंगे। हालांकि फोन की कीमतों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

    विज्ञापन

    अब दोनों फोन के फीचर्स की बात करें तो अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक Pixel 3 और Pixel 3 XL में क्रमशः 5.5 इंच व 6.3 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी। इससे पहले एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक पिक्सल 3 के साथ फैबरिक का कवर मिलेगा। वैसे तो पिक्सल 3 एक्सएल के कवर की कीमत की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन पिक्सल 2 के कवर की कीमत अमेरिका में $40 यानि करीब 3,000 रुपये है। जहां तक पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल की कीमत का सवाल है तो भारत में पिक्सल फोन की बिक्री कुछ खास नहीं रही है। ऐसे में गूगल इनकी कीमत को बाजार के हिसाब से ही रखेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं 9to5Google की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि गूगल पिक्सल 3 के कैमरे में एक खास फीचर होगा जिसे टॉप शॉट कहा जाएगा। इस फीचर की मदद से एक साथ कई फोटो क्लिक किए जा सकेंगे। ऐसे में अच्छी फोटो के क्लिक होने की संभावना बढ़ जाएगी। इसके अलावा फोन में फोटोबूथ फीचर होगा जो खुद ही बेहतरीन सेल्फी क्लिक करेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें