Google Pixel 3 और 3 XL की सेल हुई बंद, जल्द लॉन्च होगा पिक्सल सीरीज का नया स्मार्टफोन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 01 Apr 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Google Pixel 3 and 3 XL discontinued due to out of stock know price and specification
Google Pixel 3 - फोटो : social media

    टेक कंपनी गूगल (Google) ने पिक्सल सीरीज के दो सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन पिक्सल 3 (Google Pixel 3) और 3 एक्सएल (Google Pixel 3 XL) को आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से हटा दिया है। अब ग्राहक गूगल पिक्सल सीरीज के इन दोनों स्मार्टफोन को नहीं खरीद पाएंगे। हालांकि, गूगल की आधिकारिक साइट पर पिक्सल 3ए (Google Pixel 3A) बिक्री के लिए अब भी उपलब्ध है। आपको बता दें कि कंपनी ने गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल को पिछले साल बाजार में उतारा था।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने पिक्सल सीरीज के इन दोनों फोन को साइट से इसलिए हटा दिया है, क्योंकि यह दोनों डिवाइस आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे। वहीं, ग्राहक इन दोनों स्मार्टफोन को थर्ड पार्टी साइट और स्टोर से खरीद से खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल लेटेस्ट पिक्सल 4ए को लॉन्च करने की तैयारी में है। यूजर्स को इस फोन में 64 जीबी स्टोरेज, स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट और शानदार कैमरा मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में 5.81 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी इस फोन में शानदार प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम का सपोर्ट दे सकती है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

    सूत्रों की मानें तो कंपनी अगामी पिक्सल 4ए स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज यानी 30,000 से 40,000 रुपये के बीच रखेगी। हालांकि, असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट के बाद ही मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें