Pixel 2 और Pixel 2 XL के साथ गूगल आज लॉन्च कर सकता है ये 3 प्रोडक्ट्स, iPhone X से होगी टक्कर

गूगल के बहुप्रतिक्षित इवेंट का आज रात आयोजन होने वाला है। इस इवेंट में Pixel 2 और Pixel 2 XL के साथ कई सारे दूसरे प्रोडक्ट्स के लॉन्चिंग की भी उम्मीद की जा रही है। इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे होगी।
इवेंट का लाइव प्रसारण यूट्यूब परMade by Googleनाम के चैनल पर देखा जा सकेगा। वहीं अभी तक गूगल Pixel 2 और Pixel 2 XL को लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें फोन फीचर्स से लेकर कीमत तक का खुलासा हुआ है। गूगल के इन दोनों फोन की सीधी टक्कर iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone X, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, गैलेक्सी एस8, एस8 प्लस और वनपल्स 5 से होगी।
गूगल के इस इवेंट में आज लॉन्च हो सकते हैं ये 4 प्रोडक्ट्स

Google Pixel 2 और Pixel 2 XL
इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में तो आप पहले से ही जानते हैं। इन दोनों फोन का यूजर्स को लंबे समय से इंतजार है। अभी तक लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक Pixel 2 XL में 5.99 इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन होगी, जबकि Pixel 2 में 4.97 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले होगी। दोनों फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। वहीं फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
पिक्सल 2 के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 649 डॉलर यानी करीब 42,000 रुपये और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 749 डॉलर यानी करीब 49,000 रुपये होगी। वहीं पिक्सल 2 एक्सएल के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 849 डॉलर यानी करीब 55,750 रुपये और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 949 डॉलर यानी करीब 62,250 रुपये होगी।
Google Home Mini, Google Daydream और Pixelbook भी होंगे लॉन्च

गूगल मिनी होम
इवेंट से पहले गूगल होम मिनी स्पीकर को वॉलमार्ट पर लिस्टेड देखा गया है। इसकी कीमत $49 यानी करीब 3,201 रुपये और इसकी बिक्री 19 अक्टूबर से ग्लोबली शुरू होगी।
गूगल डेड्रीम हेडसेट
इस इवेंट में गूगल एक नया डेड्रीम हेडसेट लॉन्च करने वाला है। इसमें मोशन कंट्रोल फीचर दिया जा सकता है। अमेरिका में इसकी कीमत $69 यानी करीब 4,506 रुपये हो सकती है।
गगल पिक्सलबुक
गूगल मिनी स्पीकर की तरह ही गूगल पिक्सलबुक को भी Synnex नाम की साइट पर लिस्ट किया गया है। Pixelbook क्रोम OS पर चलेगा और इसमें Intel Core i5 चिपसेट होगा। इसके अलावा यह 128GB, 256GB और 512GB के स्टोरेज वेरियंट में आएगा। इसमें 12.3 इंच की डिस्प्ले हो सकती है।