Pixel Fold: गूगल जल्द लॉन्च कर सकता है फोल्डिंग वाला पिक्सल फोन, फीचर्स और कीमत की जानकारी आई सामने
आधिकारिक घोषणा से पहले, Pixel Fold के बारे में नए लीक्स सामने आए हैं, जिसमें इसके लॉन्च का समय और स्पेसिफिकेशन की जानकारी शामिल है।

विस्तार
गूगल 10 मई को Google IO 2023 इवेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इस इवेंट में कंपनी अपना पहला फोल्डिंग स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है, जिसे Pixel Fold कहा जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। आधिकारिक घोषणा से पहले, स्मार्टफोन के बारे में नए लीक्स सामने आए हैं, जिसमें इसके लॉन्च का समय और स्पेसिफिकेशन की जानकारी शामिल है।
CNBC द्वारा प्राप्त एक आंतरिक जानकारी के अनुसार, गूगल पिक्सल फोल्ड को गूगल आईओ IO 2023 में पेश किया जा सकता है, लेकिन आधिकारिक लॉन्च जून में होगा। इसका मतलब यह हो सकता है कि गूगल पिक्सल फोल्ड के लिए एक स्टैंडअलोन इवेंट की मेजबानी कर सकता है, जहां सटीक लॉन्च की तारीख का खुलासा होगा।
पिक्सल फोल्ड की कीमत कथित तौर पर 1,700 डॉलर (लगभग 1.40 लाख रुपये) से अधिक हो सकती है। यानी इस फोन का सीधा मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 से होगा, जिसके 256 जीबी बेस वेरियंट की भारत में कीमत 1,54,999 रुपये है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल पिक्सल फोल्ड को आंतरिक रूप से फेलिक्स नाम दिया गया है। इस फोन में वाटर रेसिस्टेंट और डूरेबल हिंज होगा। गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 के विपरीत, पिक्सल फोन को स्क्वायरिश डिस्प्ले के साथ ज्यादा कॉम्पैक्ट डिजाइन में पेश किया गया है। फोन में कवर डिस्प्ले 5.8 इंच की देखने मिल सकती है। जबकि प्राइमरी डिस्प्ले 7.6 इंच का मिल सकता है।
- 11 इंच डिस्प्ले और Dolby विजन के साथ लॉन्च हुए Xiaomi Pad 6 और Pad 6 Pro, इसमें है 512GB स्टोरेज और डुअल कैमरा
- Mi Band 8: एमोलेड डिस्प्ले और 16 दिन बैटरी लाइफ के साथ भारत में लॉन्च, इसमें है 150 स्पोर्ट्स मोड, जानें कीमत
- Apple Store के पांच मजेदार फैक्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
- Samsung Galaxy A24 की लॉन्चिंग से पहले सामने आए फीचर्स, ट्रिपल कैमरे से होगा लैस, कीमत भी जानें