फरवरी से सभी स्मार्टफोन में मिलेगा एंड्रॉयड 10, गूगल ने कंपनियों को दिया निर्देश

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 11 Oct 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Google Make Compulsory Android 10 Operating System Working In All Smartphones
android 10 - फोटो : google

    दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल (Google) ने सभी स्मार्टफोन यूजर्स को ध्यान में रखकर बड़ा फैसला लिया है। फरवरी 2020 से लॉन्च होने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 (Android 10) ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा।

    वहीं, कंपनी 31 जनवरी 2020 से एंड्रॉयड पाई 9.0 (Android Pie 9.0) ऑपरेटिंग सिस्टम को देना डिवाइसेज में देना बंद कर देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को अपने गैजेट में सेवाओं को जोड़ने के लिए गूगल की अनुमति लेनी होगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : Nokia 6.2 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगी 3,500 एमएएच की बैटरी

    यूजर्स को मिलेगा पैरेंट कंट्रोल फीचर

    रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल ने एंड्रॉयड पाने की पॉलिसी में कुछ बदलाव किए हैं। 3 सितंबर के बाद ही यूजर्स को एंड्रॉयड 9.0 पाई और एंड्रॉयड 10 में पेरेंट कंट्रोल और डिजिटल वेलबींग मिलेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने फोन में गूगल डिजिटल वेलबींग प्री-इंस्टॉल कर सकती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें