गूगल होम और गूगल होम मिनी स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, कीमत 10,000 रुपये से कम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 10 Apr 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
Google Home and Google Home Mini Launched in India at Rs 9,999 and Rs 4,499 respectively
Google Home

    एक लंबे इंतजार के बाद गूगल ने भारत में अपने स्मार्ट स्पीकर्स गूगल होम और गूगल होम मिनी 10 अप्रैल 2018 को लॉन्च कर दिए हैं। दोनों स्पीकर्स की कड़ी टक्कर अमेजॉन के स्मार्ट स्पीकर Echo, Echo Dot और Echo Plus से होगी।

    गूगल के इन दोनों स्पीकर्स की लॉन्चिंग मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। गूगल ने गूगल होम की कीमत 9,999 रुपये और होम मिनी स्पीकर की कीमत 4,999 रुपये रखी है। दोनों की बिक्री आज से ही फ्लिपकार्ट से होगी।

    विज्ञापन

    Google Home के साइज की बात करें तो यह बेलनाकार आकार का है जिसका डाइमेंशन 233.4 x 96.3 x 142.7 mm है। स्पीकर के नीचे फैब्रिक का कवर है। इसका वजन 477 ग्राम है, वहीं गूगल होम मिनी का वजन 173 ग्राम है और इसकी ऊंचाई 42 mm है।

    गूगल के इन स्पीकर्स के फीचर्स की बात करें तो इसमें 2 माइक्रोफोन दिए गए हैं। वहीं गूगल होम में 802.11 b/g/n/ac Wi-Fi, 4 रंगों वाले LED इंडिकेटर दिए हैं। दोनों में पावरफुल स्पीकर्स हैं और दोनों गूगल क्रोम कास्ट को सपोर्ट करते हैं। ये स्पीकर्स लोगों की आवाज पहचानने में सक्षम हैं और इनकी मदद से कॉलिंग भी की जा सकेगी। गूगल होम 1,000 स्मार्ट होम डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें