Google Pixel Watch: नए साल में लॉन्च होगी गूगल की पहली स्मार्टवॉच, मिलेंगे ये फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 Dec 2021 03:53 PM IST
सार

गूगल की पहली स्मार्टवॉच को गूगल के सॉफ्टवेयर के साथ पेश किया जाएगा। गूगल की पहली स्मार्टवॉच का मुकाबला Apple Watch से होगा।

विज्ञापन
google first pixel smart could launch in 2022 know details in hindi
Google Pixel Watch - फोटो : twitter/@jon_prosser

    विस्तार

    Google Pixel वॉच को लेकर एक बार फिर रिपोर्ट सामने आई है। गूगल ने इसी साल अक्तूबर में Google Pixel 6 स्मार्टफोन के साथ स्मार्टवॉच लॉन्च की है लेकिन अब खबर है कि कंपनी खुद की स्मार्टवॉच लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही हैं। गूगल की पहली स्मार्टवॉच का कोडनेम “Rohan” रका गया है। गूगल की पहली स्मार्टवॉच को गूगल के सॉफ्टवेयर के साथ पेश किया जाएगा। गूगल की पहली स्मार्टवॉच का मुकाबला Apple Watch से होगा।

    बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल की पहली स्मार्टवॉच 2022 में लॉन्च होगी। गूगल की स्मार्टवॉच के साथ राउंड डिजाइन मिलेगी। वॉच में कोई बेजल नहीं होगा। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि गूगल की इस अपकमिंग स्मार्टवॉच की टेस्टिंग भी शुरू हो गई है।

    विज्ञापन

    Google Pixel Watch में हेल्थ मॉनिटर और फिटनेस ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ हार्ट रेट मॉनिटर के अलावा बेस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलेंगे जिनमें स्टेप काउंटर आदि शामिल होंगे। द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल स्मार्टवॉच की कीमत Fitbit की स्मार्टवॉच से अधिक होगी। ऐसे में गूगल वॉच की कीमत एपल वॉच की कीमत के आसपास हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कुछ दिन पहले ही Apple Watch Series 8 की डिजाइन लीक हुई है। एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक Watch Series 8 में भी कर्व्ड डिजाइन मिलेगी। नई वॉच के साथ एक अतिरिक्त स्पीकर ग्रिल मिलेगा। नई वॉच को लाइट ग्रीन कलर शेड में पेश किया जा सकता है जैसा कि iPad Air में है। Apple Watch Series 8 को तीन अलग-अलग साइज में पेश किया जाएगा जिनमें से दो साइज 41mm और 45mm वाली होगी।

    खबर यह भी है कि एपल लंबे समय से बिना ब्लड ब्लड ग्लुकोज मॉनिटर करने वाले फीचर पर काम कर रहा है। इसके लिए एपल ऑप्टिकल सेंसर का इस्तेमाल करेगा। इसके अलावा एपल इस फीचर के लिए इंफ्रारेड सेंसर का भी इस्तेमाल कर सकता है। Apple Watch Series 8 की कीमत भारतीय बाजार में Apple Watch Series 7 के मुकाबले थोड़ी अधिक हो सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें