Google Chromecast: गूगल का नया स्ट्रीमिंग डिवाइस लॉन्च, मिलेगी दमदार ऑडियो-वीडियो क्वालिटी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 12 Jul 2022 03:20 PM IST
सार

Google Chromecast कॉम्पेक्ट डिजाइन के साथ आता है, जो HDMI port के द्वारा TV से आसानी से कनेक्ट हो जाता है। इस डिवाइस का यूज करके आप मूवी, टीवी धारावाहिक और एप के कंटेंट को एक ही स्थान पर एक्सेस कर सकते हैं।

विज्ञापन
google chromecast price launch in india at rs 6399 know specifications features 
Google Chromecast - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    गूगल ने अपने नए स्ट्रीमिंग डिवाइस क्रोमकास्ट (Chromecast) को भारत में लॉन्च कर दिया है। सोमवार को लॉन्च हुआ क्रोमकास्ट लेटेस्ट स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म को सपोर्ट करता है और 60 फ्रेम प्रति सेकेंड (fps) पर 4K एचडीआर वीडियो को प्ले कर सकता है। इसमें डॉल्बी विजन (Dolby Vision) का सपोर्ट भी दिया गया है।

    Google टीवी के साथ चलने वाला यह क्रोमकास्ट वॉयस रिमोट फीचर के साथ आता है और इसमें एक डेडीकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन (Google Assistant button) भी दी गई है। इसे सबसे पहले 2020 में अमेरिका में लॉन्च किया गया था। नया स्ट्रीमिंग डिवाइस भारत में रियलमी 4K स्मार्ट गूगल TV स्टिक और अमेजन फायर TV स्टिक 4K मैक्स को टक्कर देगा।

    विज्ञापन

    गूगल के इस स्ट्रीमिंग डिवाइस को स्नो व्हाइट (Snow White) कलर में लॉन्च किया गया है। Google Chromecast की कीमत 6,399 रुपये रखी गई है। भारत में इस डिवाइस को ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। साथ ही फ्लिपकार्ट पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के साथ 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट और ईएमआई (EMI) ऑप्शन भी दिया गया है। गूगल जल्द ही इसे रिटेल मार्केट में भी उपलब्ध कराएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Google Chromecast कॉम्पेक्ट डिजाइन के साथ आता है, जो HDMI port के द्वारा TV से आसानी से कनेक्ट हो जाता है। इस डिवाइस का यूज करके आप मूवी, टीवी धारावाहिक और एप के कंटेंट को एक ही स्थान पर एक्सेस कर सकते हैं। इस क्रोमकास्ट में 4K एचडीआर वीडियो को 60 फ्रेम प्रति सेकेंड (fps) पर डॉल्बी विजन साउंड क्वालिटी के साथ प्ले किया जा सकता है। इस डिवाइस का वजन 118 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें