टॉयलेट साफ करने के बाद खुद ही सैनिटाइज हो जाएगा यह ब्रश, नाम है Goodpapa

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Jul 2020 02:06 PM IST
Goodpapa: a self-sanitizing toilet brush that cleans itself with UV-C light launched
Goodpapa - फोटो : Goodpapa

    नाम सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन वास्तव में Goodpapa एक टॉयलेट साफ करने वाले ब्रश का नाम है। Goodpapa एक सेल्फ सैनिटाइजिंग टॉयलेट ब्रश है। यह ब्रश खुद को अल्ट्रा वॉयलेट लाइट के जरिए सैनिटाइज करता है। Goodpapa दुनिया का पहला सेल्फ सैनिटाइजिंग टॉयलेट ब्रश है।

    टॉयलेट सीट साफ करने के बाद ब्रश 120 सेकेंड में खुद को सैनिटाइज कर लेता है। कंपनी का दावा है कि इस सैटिनाइजिंग से 99.9 फीसदी तक बैक्टीरिया मारे जाते हैं। इस ब्रश की स्पीड 300 आरपीएम है जिसकी मदद से टॉयलेट आसानी से साफ होता है।

    इस ब्रश को ऑन और ऑफ करने के लिए एक बटन दिया गया है। खास बात यह है कि इस ब्रश की बैटरी को बदलने की जरूरत नहीं है। इसे आप चार्ज करके इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बार की चार्जिंग में तीन महीने तक के बैकअप का दावा है। इसमें 2000mAh की बैटरी है।

    इस ब्रश को वाटरप्रूफ के लिए IPX7 की रेटिंग मिली है। Goodpapa टॉयलेट ब्रश फिलहाल Kickstarter पर मौजूद है, हालांकि ग्लोबली उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं है। कोरोना के दौर में यह इनोवेशन वाकई काबिल-ए-तारिफ है।

    और पढ़ें...