Gizmore ने भारत में लॉन्च किए दो ट्रॉली स्पीकर, 360 डिग्री ऑडियो का मिलेगा एक्सपेरियंस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 Apr 2022 01:32 PM IST
सार

Gizmore के मुताबिक इन दोनों स्पीकर के करीब 5,000 यूनिट का प्रोडक्शन हर महीने भारत में हो रहा है और आने वाले समय में इस दोगुना करने का प्लान है। कंपनी ने इन दोनों स्पीकर की बिक्री का लक्ष्य इस साल के अंत तक 50,000 यूनिट रखा है।

Gizmore announces its first Make In India Trolley Speakers price and specifications
Gizmore Trolley Speakers - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Gizmore ने भारत में अपने दो नए ट्रॉली स्पीकर लॉन्च किए हैं जिनमें Gizmore WHEELZ T1501 N और T1000 PRO शामिल हैं। इन दोनों स्पीकर को लेकर दावा है कि ये पूरी तरह से मेड इन इंडिया हैं। इन स्पीकर को खासतौर पर अधिक ट्रैवल और पार्टी करने के शौकीनों के लिए पेश किया गया है।

    दोनों स्पीकर को कंपनी की साइट से क्रमशः 5,499 रुपये और 3,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Gizmore के मुताबिक इन दोनों स्पीकर के करीब 5,000 यूनिट का प्रोडक्शन हर महीने भारत में हो रहा है और आने वाले समय में इस दोगुना करने का प्लान है। कंपनी ने इन दोनों स्पीकर की बिक्री का लक्ष्य इस साल के अंत तक 50,000 यूनिट रखा है।

    Gizmore WHEELZ T1501 N के फीचर्स

    इस स्पीकर को आसानी से इस्तेमाल करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। यह एक कैरोके स्पीकर है जिसके साथ 360 डिग्री ऑडियो का सपोर्ट है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ दिया गया है। इसमें 2000W P.M.P.O, डुअल 8 इंच सब-वूफर और 20W का स्पीकर है। इसकी डिजाइन रग्ड है और इसमें 3600mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 4 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसे खासकर पार्टी के लिए डिजाइन किया गया है। पार्टी को खास बनाने के लिए इस स्पीकर में LED ग्लो लाइट दी गई है। इसके साथ रिमोट और माइक भी मिलेगा।

    Gizmore WHEELZ T1000 PRO के फीचर्स

    T1000 को बजट यूजर्स को ख्याल रखते हुए लॉन्च किया गया है। इसकी बैटरी को लेकर भी 4 घंटे के बैकअप का दावा है। इसमें 2200mAH की बैटरी दी गई है। इसके साथ माइक्रोफोन भी है। इसमें एक खास ऑडियो सेटिंग है जो कि मौजूदा स्थिति के हिसाब से साउंड को कंट्रोल करती है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट मिलता है। Gizmore WHEELZ T1000 PRO एक 10w का स्पीकर है। इसके साथ भी कैरोके माइक है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें