5000mAh की बैटरी के साथ आज भारत में लॉन्च होगा Gionee M7 Power

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Nov 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
Gionee M7 Power set to launch in India today
Gionee M7 Power

    चाइनीज मोबाइल फोन निर्माता कंपनी जियोनी आज भारत में दमदार बैटरी के साथ Gionee M7 Power लॉन्च करने वाली है। फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में बुधवार की शाम 6 बजे होगी, हालांकि यह साफ नहीं है कि आज के इवेंट में एम7 पावर ही लॉन्च होगा लेकिन कंपनी #MpowerwithGionee हैशटैग के साथ इस इवेंट को प्रमोट कर रही है। ऐसे में एम7 पावर के लॉन्चिंग की उम्मीद की जा रही है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 5000 एमएएच की बैटरी है। इससे पहले इस फोन को चीन में लॉन्च किया गया था।

    Gionee M7 Power की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Gionee M7 Power
    Gionee M7 Power

    जियोनी एम7 पावर में 6 इंच की 18:9 फुलव्यू डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज का स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, फ्लैश लाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5000 एमएएच की दमदार बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं फोन के बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। भारत में Gionee M7 Power की कीमत करीब 20,000 रुपये हो सकती है। यह फोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें