जल्द ही भारत आ रहा है यह दमदार फोन, मिलेगी 5000mAh की बैटरी

अगर आप भी किसी ऐसे फोन की तलाश में है जिसमें बड़ी बैटरी मिले तो आपकी यह तलाश अब खत्म होने वाली है। सितंबर महीने में चीन में लॉन्च हुआ जियोनी का दमदार बैटरी वाला फोन जियोनी एम7 पावर अब भारत आने वाला है, हालांकि कंपनी ने इसके लॉन्चिंग की तारीख की घोषणा नहीं की है। इससे पहले रिपोर्ट में दावा 2 नंवबर को भारत में इस फोन के लॉन्चिंग का दावा किया गया था जो कि नहीं हुआ।
ये भी पढ़ेंः आपने कराया है एयरटेल का यह रिचार्ज तो 2 दिन बंद रहेगी सेवाएं
कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग के बारे में टीजर जारी किया है। कंपनी ने जो टीजर जारी किया है उस फोटो में स्मार्टफोन का फ्रंट पैनल दिख रहा है और बैकग्राउंड में ताजमहल की तस्वीर है। इसके अलावा कंपनी ने फोटो शेयर करते हुए #MpowerwithGionee हैशटैग यूज किया है। ऐसे में जियोनी एम7 पावर के लॉन्चिंग की संभावना है।
Gionee M7 Power की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

जियोनी एम7 पावर में 6 इंच की 18:9 फुलव्यू डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज का स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, फ्लैश लाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5000 एमएएच की दमदार बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
वहीं फोन के बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। भारत में Gionee M7 Power की कीमत करीब 20,000 रुपये हो सकती है। यह फोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा।