जर्मनी की इस कंपनी ने भारत में लॉन्च किए चार स्मार्ट टीवी, शुरुआती कीमत 12,999 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 29 Jun 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
German TV brand Metz Launches 4 New Android TV Range in India via Amazon
METZ 50 inches 4K Ultra HD Certified Android - फोटो : amazon

    भारत में स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी का बाजार बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए कई कंपनियां भारतीय बाजार में अपने टीवी पेश कर रही है। शाओमी, थॉमसन, और Vu के बाद एक और कंपनी Metz ने भारत में एंट्री की है। Metz जर्मनी की कंपनी है और इसने भारत में अमेजन के साथ एक साथ कई टीवी पेश किए हैं। अमेजन पर Metz के टीवी की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। आइए जानते हैं Metz के सभी टीवी की कीमत और खासियत...

    METZ 40 inches Full HD Certified Android Smart tv
    METZ 40 inches Full HD Certified Android Smart tv - फोटो : amazon

    Metz टीवी की खासियतें

    Metz के सभी स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड ओरियो 8.0 दिया गया है। इसके अलावा इनमें यूट्यूब, गूगल प्ले मूवीज, हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप्स भी मिलेंगे। इसके अलावा टीवी में इन-बिल्ट क्रोम कास्ट भी दिया गया है। इसके अलावा सभी टीवी में गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस है। ऐसे में आप अपनी सविधानुसार एप भी डाउनलोड कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    इसके अलावा कंपनी फ्री में कई तरह के कंटेंट भी दे रही है। टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में वॉयस कमांड का सपोर्ट है। सभी टीवी में क्वॉडकोर प्रोसेसर और 4के टीवी में एचडीआर का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए एचडीएमआई, यूएसबी और वाई-फाई का सपोर्ट मिलेगा। बता दें कि Metz एक जर्मनी की कंपनी है जिसकी स्थापना 1938 में हुई थी। Metz के टीवी बिजनेस को चीन की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Skyworth ने 2015 में खरीद लिया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    मॉडलरिजॉल्यूशन/साइजकीमत 
    Metz M32E6HD / 32 इंच12,999 रुपये
    Metz M40E6full-HD/ 40 इंच20,999 रुपये
    Metz M50G24K/ 50 इंच36,999 रुपये
    Metz M55G24K/ 55 इंच42,999 रुपये
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें