Garmin Vivosmart 5 फिटनेस बैंड भारत में लॉन्च, बॉडी एनर्जी भी बताएगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 10 Jun 2022 05:01 PM IST
सार

Garmin Vivosmart 5 की कीमत 14,990 रुपये रखी गई है और इसे ब्लैक के साथ मिंट कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री अमेजन के अलावा कंपनी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर से हो रही है।

विज्ञापन
Garmin Vivosmart 5 launched in India With Up To 7 Days Battery Life
Garmin Vivosmart 5 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    गार्मिन ने भारत में अपने नए फिटनेस बैंड Garmin Vivosmart 5 को लॉन्च कर दिया है। Garmin Vivosmart 5 के साथ बॉडी बैटरी एनर्जी मॉनिटरिंग के अलावा हार्ट रेट ट्रैकिंग और स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। Garmin Vivosmart 5 में महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी ट्रैकिंग फीचर्स भी दिए गए हैं। Garmin Vivosmart 5 की बैटरी को लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

    Garmin Vivosmart 5 की कीमत

    Garmin Vivosmart 5 की कीमत 14,990 रुपये रखी गई है और इसे ब्लैक के साथ मिंट कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री अमेजन के अलावा कंपनी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर से हो रही है।

    विज्ञापन

    Garmin Vivosmart 5 की स्पेसिफिकेशन

    Garmin Vivosmart 5 के साथ 0.73 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 88x154 पिक्सल है। इसमें Garmin Elevate हार्ट रेट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर भी दिया गया है। Garmin Vivosmart 5 को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसे वाटर रेसिस्टेंट के लिए कोई आईपी रेटिंग नहीं मिली है लेकिन आप इसे पहनकर तैर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस बैंड की सबसे खास बात यह है कि यह आपकी बॉडी की एनर्जी के बारे में भी जानकारी देता है। यह पूरे दिन आपकी बॉडी के एनर्जी लेवल को रिकॉर्ड भी करता है। इसमें हाइड्रेशन ट्रैकिंग फीचर भी है जो आपको पानी पीने का रिमाइंडर देता है। यह बैंड यह भी बता सकता है कि आप जवान हैं या बुढ़ापे की ओर बढ़ रहे हैं। इसकी बैटरी एक बार की चार्जिंग के बाद 7 दिनों तक चलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें