11 दिन बैटरी बैकअप के साथ Garmin Venu Sq 2 भारत में लॉन्च, वॉच में स्टोर कर सकेंगे 500 गाने
Garmin Venu Sq 2 कीमत 27,990 रुपये है और इसे कूल मिंट, शैडो ग्रे और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। Garmin Venu Sq 2 Music Edition की कीमत 33,490 रुपये रखी गई है। इसे ब्लैक, इवोरी और फ्रेंच ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा।

विस्तार
प्रमुख स्मार्टवॉच कंपनी Garmin ने भारत में Garmin Venu Sq 2 को लॉन्च किया है जो कि Venu Sq 1 की अपग्रेडेड वर्जन है। Garmin Venu Sq 2 को दो मॉडल में पेश किया गया है जिसमें एक Garmin Venu Sq 2 Music Edition है। इस मॉडल में 500 गाने वॉच में ही स्टोर कर सकेंगे। Garmin Venu Sq 2 के साथ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसे लेकर दावा है कि पहले के मुकाबले यह 17 फीसदी बड़ी है।
Garmin Venu Sq 2 की कीमत
Garmin Venu Sq 2 कीमत 27,990 रुपये है और इसे कूल मिंट, शैडो ग्रे और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। Garmin Venu Sq 2 Music Edition की कीमत 33,490 रुपये रखी गई है। इसे ब्लैक, इवोरी और फ्रेंच ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। दोनों वॉच की बिक्री 28 अक्तूबर से फ्लिपकार्ट, अमेजन और टाटा क्लिक जैसे स्टोर से होगी।
Garmin Venu Sq 2 की स्पेसिफिकेशन
Garmin Venu Sq 2 में 1.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 320x360 पिक्सल है। इसका केस एल्यूमीनियम की है और इसमें कई सारे प्री-इंस्टॉल वॉच फेसेज मिलेंगे। इसमें 25 इन बिल्ट स्पोर्ट्स मोड हैं जिनमें HIIT, कॉर्डियो, पूल स्विमिंग, रनिंग आदि शामिल हैं।
Garmin Venu Sq 2 में चौथी जेनरेशन का हार्ट रेट मॉनिटर सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्लीप मॉनिटरिंग, स्ट्रेस लेवल दिए गए हैं। Garmin में ब्लड ऑक्सीजन के लिए SpO2 सेंसर भी दिया गया है। Garmin Venu Sq 2 की बैटरी को लेकर 11 दिनों के बैकअप दावा है।