Fujifilm ने भारत में लॉन्च किया मिररलेस कैमरा X-E3, जानें कीमत और खासियत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Oct 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
Fujifilm X E3 mirrorless camera launched in India at Rs 70999
Fujifilm X-E3 Mirrorless Camera

    फ्यूजीफिल्म इंडिया ने अपना एक नया मिररलेस कैमरा X-E3 बाजार में उतारा है। इस कैमरे की कीमत शुरुआती कीमत 70,999 रुपये है। वहीं 23mm F2 किट के साथ इसकी कीमत 89,999 रुपये और 18-55 किट के साथ 1,02,999 रुपये है। यह कैमरा ब्लैक और सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेगा।

    X-E3 में 24.3MP का APS-C साइज X-Trans CMOS III सेंसर है। इसमें फास्ट ऑटोफोकस भी दिया गया है जिसकी स्पीड 0.06 सेकेंड है। इस कैमरे से 5.0fps से लाइव शूटिंग की जा सकती है। फ्यूजीफिल्म की एक्स सीरीज का यह पहला कैमरा है जिसमें ब्लूटूथ कम्यूनिकेशन फीचर है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Airtel के इस प्लान में मिलता था 1GB, अब मिल रहा है 10GB डाटा 

    इसकी मदद से कैमरे की फोटो और वीडियो को फोन में आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है। कैमरे के बैक पैनल पर LCD मोनिटर है जो टचस्क्रीन को सपोर्ट करता है। इस कैमरे के जरिए 30fps से 4K वीडियो शूट हो सकता है। वहीं कैमरा में माइक्रोफोन इनपुट फीचर है लेकिन हेडफोन पोर्ट नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें