फ्लिपकार्ट की सेल: Blaupunkt के टीवी पर मिलेगी छूट, एंड्रॉयड TV खरीदने का शानदार मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Apr 2022 02:57 PM IST
सार

Blaupunkt Cyber Sound 32 इंच टीवी को 500 रुपये की छूट के साथ 12,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें HD रेडी स्क्रीन मिलती है। इस टीवी में 40W का स्पीकर मिलेगा।

विज्ञापन
Flipkart TV Days Sale Get Blaupunkt Android TVs on Discount price starts from Rs 12499
Blaupunkt CyberSound - फोटो : amarujala

    विस्तार

    फ्लिपकार्ट पर 19 अप्रैल से Flipkart TV Days Sale की शुरुआत हो रही है। इस सेल में कई कंपनियों के स्मार्ट टीवी पर छूट मिलने वाली है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में जर्मन ब्रांड Blaupunkt के एंड्रॉयड टीवी के कई मॉडल्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। Blaupunkt के बयान के मुताबिक इस सेल में Blaupunkt के 32 इंच से लेकर 65 इंच तक के टीवी को छूट के साथ खरीदा जा सकेगा।

    इस सेल में यदि आप ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इस सेल में Blaupunkt Cyber Sound 32 इंच टीवी को 500 रुपये की छूट के साथ 12,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें HD रेडी स्क्रीन मिलती है। इस टीवी में 40W का स्पीकर मिलेगा।

    विज्ञापन

    वहीं Blaupunkt के 42 इंच वाले फुल एचडी मॉडल को 18,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। इसमें एंड्रॉयड 9 मिलेगा। इस टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज है। इसमें भी 40W का स्पीकर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले इसी साल फरवरी में इस टीवी की बिक्री फ्लिपकार्ट से 20,999 रुपये में हुई थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Blaupunkt के 43 इंच वाले अल्ट्रा एचडी टीवी को 26,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। इसमें एंड्रॉयड 10 के साथ 2 जीबी रैम और 8 जीबी की स्टोरेज है। इस टीवी मॉडल में आपको 50W का स्पीकर मिलेगा। इसके साथ डॉल्बी डिजिटल प्लस, DTS TruSurround जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    Blaupunkt के 50 इंच वाले अल्ट्रा एचडी मॉडल को 35,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। इसमें भी एंड्रॉयड 10 मिलेगा। इस टीवी में 60W का स्पीकर दिया गया है। इसमें चार स्पीकर हैं। इस टीवी में 2 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज है। इसके साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है। कंपनी के 55 इंच वाले मॉडल को 38,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें