फ्लिपकार्ट द ग्रेट ऑनर सेल: ऑनर के इन स्मार्टफोन पर मिलेगी भारी छूट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 25 Aug 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Flipkart The Great Honor Sale: Get heavy discounts on Honors smartphones
Honor 9N

    फ्लिपकार्ट पर आज से सुपर सेल शुरू हो रही है। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर 80 फीसदी तक की छूट मिल रही है, वहीं हुवावे के सब-ब्रांड ऑनर ने 27 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर अपनी आने वाली सेल द ग्रेट ऑनर सेल के बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने कहा है कि फ्लिपकार्ट पर द ग्रेट ऑनर सेल 27 से 29 अगस्त तक चलेगी। इस सेल में 1 घंटे की एक फ्लैश सेल होगी जिसमें ऑनर 9एन को खरीदने का मौका मिलेगा और ऑनर 9 लाइट, ऑनर 9आई और ऑनर 10 पर डिस्काउंट मिलेगा।

    द ग्रेट ऑनर सेल में किस फोन पर कितना मिलेगा डिस्काउंट

    Honor 9 Lite
    Honor 9 Lite

    फ्लिपकार्ट पर 3 दिनों तक चलने वाली द ऑनर सेल में ऑनर 9 लाइट का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट असली कीमत 14,999 रुपये पर ही मिलेगा लेकिन इसके साथ 3,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा ऑनर-10, 27,999 रुपये में मिलेगा जबकि इसकी कीमत 32,999 रुपये है। वहीं 4 कैमरों वाला हॉनर 9आई (Honor 9i) 5 हजार रुपये की छूट के साथ 12,999 रुपये में मिलेगा। इसकी वास्तविक कीमत 17,999 रुपये है। इसके अलाावा हॉनर 9एन का 3GB रैम/32GB स्टोरेज वाला वेरियंट 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल के दौरान खरीदा जा सकेगा। साथ ही एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें