सिर्फ 6,499 रुपये में मिल रहा 5000mAh की बैटरी, 3GB रैम वाला यह शानदार स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 14 May 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
Flipkart Sale starts: Big discounts on Smartron t.phone P
Smartron t.phone P

    फ्लिपकार्ट पर सेल शुरू हो गई है। इस सेल में मोबाइल, लैपटॉप, टीवी समेत कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। अगर आप दमदार बैटरी के साथ स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो इस सेल में Smartron के स्मार्टफोन  t.phone P पर छूट मिल रही है। इस फोन के खासियत की बात करें तो इसके साथ स्मार्ट्रोन 1TB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी दे रही है। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिल रही है।

    Smartron t.phone P
    Smartron t.phone P

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, फुल मेटल बॉडी, 5.2 इंच की आईपीएस एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, 3GB रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ ही एलईडी फ्लैश लाइट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है और इस फोन को 6,499 में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें