Flipkart Republic Day Sale: मोटोरोला के स्मार्टफोन पर पांच हजार रुपये तक की छूट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 18 Jan 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
flipkart republic day sale buy Motorola smartphone with upto 5000 discount list here
flipkart republic day sale - फोटो : Flipkart

    गणतंत्र दिवस के खास मौके पर फ्लिपकार्ट और अमेजन पर बंपर सेल की शुरुआत हो रही है जिसमें स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप समेत कई प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। 19 जनवरी से शुरू होने वाली इस सेल को लेकर तमाम मोबाइल कंपनियां अपने ऑफर्स पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में मोटोरोला ने कहा है कि 19-22 जनवरी को फ्लिपकार्ट पर आयोजित होने वाली रिपब्लिक डे सेल में मोटोरोला के स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। आइए जानते हैं कौन-कौन से मॉडल्स पर छूट मिलने वाली है। इस सेल में मोटोरोला के फोन पर कोटक और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी जो कि अधिकतम 1,500 रुपये होगी।

    मोटोरोला वन एक्शन

    Motorola One Action
    Motorola One Action - फोटो : Motorola

    इस फोन की कीमत 13,999 रुपये है लेकिन इस सेल में इसे सिर्फ 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इस फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का एक्सिनॉज 9609 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए माली G72 MP3 GPU और 4 जीबी रैम है। Motorola One Action में 128 जीबी की स्टोरेज है।इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 2 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ वीडियो स्टेबलाइजेशन मिलेगा। साथ ही रियर कैमरे से वर्टिकल स्थिति में भी लैडस्कैप वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा। फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन

    मोटोरोला वन विजन (128 जीबी)

    Motorola One Vision
    Motorola One Vision - फोटो : Flipkart

    फोन की वास्तिवक कीमत 19,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल में यह फोन 13,999 रुपये में मिलेगा। फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें पंचहोल डिस्प्ले है। दूसरे शब्दों में कहें तो डिस्प्ले में एक छेद है जिसमें फ्रंट कैमरा दिया गया है। मोटोरोला वन विजन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस पंचहोल डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2520 पिक्सल है। मोटोरोला के इस फोन में सैमसंग का 2.2GHz वाला एक्सिनोस 9609 प्रोसेसर है जो कि ऑक्टाकोर है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में आपको एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित एंड्रॉयड वन दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मोटो ई6एस

    moto e6s
    moto e6s - फोटो : Motorola India / Twitter

    इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को सेल के दौरान 6,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी कीमत 7,999 रुपये है। मोटो ई6एस एंड्रॉयड पाई 9 और स्टॉक इंटरफेस पर काम करेगा। साथ ही, इस फोन में 6.1 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 720X1560 पिक्सल होगा। इस फोन के डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 80 प्रतिशत है। ग्राहकों को मोटो ई6एस में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 एसओसी और 4जीबी रैम मिलेगी। इस फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। यूजर्स इस फोन के 8 मेगापिक्सल वाले कैमरे के साथ सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    मोटोरोला वन मैक्रो

    motorola one macro
    motorola one macro - फोटो : amar ujala

    इस फोन को एक हजार रुपये की छूट के साथ 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। मोटोरोला वन मैक्रो में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर है। फोन में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और 4000mAh की बैटरी भी दी गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें