LG G6 पर मिल रही है 22,000 रुपये की छूट, इसमें है दमदार डुअल कैमरा सेटअप

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 20 Feb 2018 11:44 AM IST
Flipkart Offers Rs 22,010 discount on LG G6 4GB RAM and 64GB Storage Variant
LG G6

    साल 2017 में लॉन्च हुए एलजी के फ्लैगशिप एलजी जी6 की कीमत में एक बार फिर कटौती हुई है। लॉन्चिंग के समय इस फोन की भारत में कीमत 55,000 रुपये थी, लेकिन इस समय यह फोन 22,010 रुपये की छूट के साथ फ्लिपकार्ट पर 32,990 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज करने पर 22,000 रुपये की छूट मिल रही है। तो आइए जानते हैं इस फोन की स्पेसिफिकेशन।

    एलजी जी6 की स्पेसिफिकेशन

    LG G6 FLIPKART OFFER
    LG G6 FLIPKART OFFER

    फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें में 5.7 इंच की क्वॉड एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2880×1440 पिक्सल है। एलजी जी6 में रियर में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें दोनों कैमरे 13 मेगापिक्सल के हैं। इसमें पहला कैमरा 125 डिग्री वाइड एंगल का है और दूसरा नॉर्मल है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का 100 डिग्री वाइड एंगल वाला है। फोन में 3300mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी है और यह फोन में 4 जीबी रैम/64जीबी के वेरियंट में मिल रहा है। इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है।

    इसके अलावा फोन के खासियत की बात करें तो फोन में Temple Run 2 प्री इंस्टॉल है। फोन आइस प्लैटिनम, मायस्टिक व्हाइट और एस्ट्रो ब्लैक रंग के वेरियंट में मिल रहा है। एलजी जी 6 पूरी तरह से वाटरप्रुफ है, जो 5 फीट गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। यह फोन 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो सकता है। फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी 2.0 दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें