फ्लिपकार्ट सेल में Blaupunkt स्मार्ट टीवी पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट, आधी कीमत पर खरीदने का मौका
सेल में ग्राहकों को Blaupunkt के 32 इंच से लेकर 65 इंच तक के टीवी की खरीद पर 50 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं मात्र 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर स्मार्ट टीवी को खरीदा जा सकता है।

विस्तार
फ्लिपकार्ट पर 25 नवंबर से Flipkart Black Friday sale की शुरुआत हो गई है। इस सेल में कई कंपनियों के स्मार्ट टीवी पर शानदार छूट मिल रही है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में जर्मन ब्रांड Blaupunkt के एंड्रॉयड टीवी के कई मॉडल्स को सस्ते में खरीदने का मौका भी है। Blaupunkt के बयान के मुताबिक इस सेल में ग्राहकों को Blaupunkt के 32 इंच से लेकर 65 इंच तक के टीवी की खरीद पर 50 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं मात्र 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर स्मार्ट टीवी को खरीदा जा सकता है।
30 नवंबर तक चलने वाली इस सेल में ग्राहकों को कोटक महिंद्रा और सिटी बैंक कार्ड पर इंस्टैंट डिस्काउंट के साथ आसान किश्त और फ्लिपकर्ट पे-लेटर की सुविधा भी मिल रही है। इस सेल में Blaupunkt की हाल ही में लॉन्च 75 इंच स्मार्ट टीवी को भी उपलब्ध कराया गया है।
इन मॉडल पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट की इस सेल में जर्मन-रूटेड कंपनी Blaupunkt स्मार्ट टीवी के 50 इंच वेरियंट को 35,999 रुपये, 55 इंच वेरियंट की कीमत 40,999 रुपये और 65 इंच वेरियंट की कीमत 62,999 रुपये में उपलब्ध हैं। स्मार्ट टीवी के साथ 60 वॉट स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट, गूगल टीवी में 360 डिग्री सराउंड साउंड का सपोर्ट मिलता है। टीवी के साथ वॉयस कंट्रोल के लिए गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है, जिसकी मदद से आप वॉयस कमांड देकर अपने टीवी को स्विच ऑन-ऑफ और ऑपरेट कर सकते हैं।
Blaupunkt 42 inch Full HD LED Smart Android TV
इस टीवी की कीमत 29,999 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान टीवी को 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी टीवी की खरीद पर 13,000 रुपये की सीधी बचत की जा सकती है। वहीं टीवी के साथ एक्सचेंज ऑफर के तहत 11,000 रुपये तक बचत हो सकती है। टीवी के साथ 40 वाट साउंड आउटपुट, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और डुअल मोड वाई-फाई का सपोर्ट मिलता है।
Blaupunkt 75-inch 4K Smart TV
75 इंच वाली इस 4K स्मार्ट टीवी को 43 फीसदी डिस्काउंट के बाद 84,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस टीवी पर भी 11,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और अन्य बैंकिंग लाभ मिलेंगे। टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी (3840x2160) डिस्प्ले और हाई-रिजॉल्यूशन मिलता है। समें 60 वाट आउटपुट का स्पीकर है। इसके साथ मल्टी-चैनल सराउंड साउंड भी मिलता है। इसके साथ मिलने वाले रिमोट में वॉयस कंट्रोल है। इसमें डॉल्बी विजन एचडीआर, एचडीआर 10, एचएलजी, सुपर कंट्रास्ट बूस्टर का सपोर्ट मिलता है।