Flipkart Big Saving Days 2021: मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर मिलने वाले शानदार ऑफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 06 Aug 2021 01:11 PM IST
सार

Motorola G10 Power को डिस्काउंट के साथ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 12,999 रुपये है। इसके साथ 9,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

विज्ञापन
flipkart big saving days sale 2021 smartphone and electronic gadget discount offers
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल 2021 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज 2021 सेल की शुरुआत हुई है। फ्लिपकार्ट की यह सेल 9 अगस्त तक चलेगी। फ्लिपकार्ट की इस शानदार सेल में मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, वियरेबल और तमाम इलेट्रॉनिक प्रोडक्ट पर भारी छूट मिल रही है। पिछले महीने भी फ्लिपकार्ट पर सेल लगी थी लेकिन यदि आपने पहले वाली सेल मिस कर दी है तो यह सेल आपके लिए है। आइए इस सेल में मिलने वाले कुछ शानदार ऑफर के बारे में जानते हैं।

    iPhone 12 mini- 57,999 रुपये

    Apple iPhone 12 mini के 64GB वेरियंट को 57,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 69,900 रुपये है। इस सेल के साथ यह आईफोन 12 सीरीज का सबसे सस्ता फोन कहा जाएगा। एक्सचेंज ऑफर के साथ आईफोन 12 मिनी को 19,250 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Apple iPhone 12- 67,999

    iPhone 12 के 64GB वेरियंट को 67,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी MRP 79,900 रुपये है। यदि आपके पास कोई पुराना फोन है तो आपको 12,00 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके साथ भी ICICI बैंक के कार्ड के साथ 10 फीसदी की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Asus ROG Phone 3- 39,999 रुपये

    यदि आप गेमिंग के लिए कोई दमदार स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो ROG Phone 3 आपके लिए बेस्ट सौदा हो सकता है। यह फोन फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी MRP 55,999 रुपये है। इसके साथ भी 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसमें 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर है।

    Motorola G10 Power- 9,999 रुपये

    Motorola G10 Power को डिस्काउंट के साथ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 12,999 रुपये है। इसके साथ 9,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। Motorola G10 Power में 48 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप है और इसमें स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर है।

    Realme 8- 13,999 रुपये

    Realme 8 के 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरियंट को फ्लिपकार्ट की इस सेल में 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 13,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। Realme 8 में 5000mAh की बड़ी बैटरी, 64 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप और मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर है।

    iFFalcon 55 इंच स्मार्ट टीवी- 47,999 रुपये

    iFFalcon 55 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी को 47,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि इसकी कीमत 1,26,990 रुपये है। इस टीवी के साथ Axis बैंक और ICICI बैंक के कार्ड के ग्राहकों को 10 फीसदी की छूट मिलेगी।

    Asus Vivobook Gaming Core i5- 52,990 रुपये

    Asus का Vivobook गेमिंग लैपटॉपप 52,990 रुपये में बिक रहा है जबकि इसकी कीमत 76,990 रुपये है। इसमें इंटेल के 9वीं जेनरेशन का कोर आई5 प्रोसेसर, 8GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज है। इसमें विंडोज 10 होम है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Nvidia GeForce GTX 1650 है। इसके साथ 15,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें