फ्लिपकार्ट सेल 2021: स्मार्टफोन पर मिलने वाले सभी ऑफर्स यहां जानें, आईफोन से लेकर एंड्रॉयड तक लिस्ट में
iPhone 12 के 64GB वेरियंट को 67,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी MRP 79,900 रुपये है। यदि आपके पास कोई पुराना फोन है तो आपको 19,250 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके साथ भी ICICI बैंक के कार्ड के साथ 10 फीसदी की छूट मिलेगी।

विस्तार
फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल की शुरुआत 25 जुलाई से होने जा रही है जो कि 29 जुलाई तक चलेगी, हालांकि प्लस मेंबर के लिए सेल शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी और अन्य गैजेट पर भारी छूट मिलने वाली है। इस सेल में ICICI बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Flipkart Big Saving Days 2021 की टक्कर अमेजन की प्राइम डेल सेल से होने वाली है। फ्लिपकार्ट का दावा है कि इस सेल में मोबाइल, लैपटॉप, स्पीकर, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर भारी छूट दी जाएगी। आइए फ्लिपकार्ट की इस सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानते हैं...
Apple iPhone 12 mini- 57,999 रुपये
Apple iPhone 12 mini के 64GB वेरियंट को 57,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 69,900 रुपये है। इस सेल के साथ यह आईफोन 12 सीरीज का सबसे सस्ता फोन कहा जाएगा। एक्सचेंज ऑफर के साथ आईफोन 12 मिनी को 19,250 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
Apple iPhone 12- 67,999
iPhone 12 के 64GB वेरियंट को 67,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी MRP 79,900 रुपये है। यदि आपके पास कोई पुराना फोन है तो आपको 19,250 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके साथ भी ICICI बैंक के कार्ड के साथ 10 फीसदी की छूट मिलेगी।
Motorola Razr 128GB- 54,999 रुपये
Motorola Razr के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट को 54,999 रुपये में बेचा जा रहा है जबकि इसकी MRP 1,49,999 रुपये है। यदि आप किसी फ्लिप फोन की तलाश में हैं तो यह आपके लिए बेस्ट डील है। इस फोन के साथ 19,250 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
Asus ROG Phone 3- 39,999 रुपये
यदि आप गेमिंग के लिए कोई दमदार स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो ROG Phone 3 आपके लिए बेस्ट सौदा हो सकता है। यह फोन फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी MRP 55,999 रुपये है। इसके साथ भी 19,250 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसमें 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर है।
Motorola G10 Power- 9,999 रुपये
Motorola G10 Power को डिस्काउंट के साथ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 12,999 रुपये है। इसके साथ 9,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। Motorola G10 Power में 48 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप है और इसमें स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर है।
Realme 8- 13,999 रुपये
Realme 8 के 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरियंट को फ्लिपकार्ट की इस सेल में 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 13,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। Realme 8 में 5000mAh की बड़ी बैटरी, 64 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप और मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर है।
- फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल: स्मार्ट टीवी पर 75% तक की छूट, Blaupunkt से लेकर शाओमी तक के टीवी पर मिल रहे ऑफर
- RIL Results : 44 करोड़ ग्राहकों के साथ जियो बनी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, 30 लाख घरों तक पहुंचा जियो फाइबर
- इस साल के अंत तक मिनी LED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है MacBook Pro
- घरेलू कंपनी Cockatoo अगले सप्ताह लॉन्च करेगी अपनी पहली स्मार्टवॉच Y2