Flipkart Big Saving Days Sale: स्मार्टफोन से लेकर टीवी तक पर शानदार ऑफर, स्मार्ट टीवी पर 4,000 रुपये तक की छूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Jan 2022 12:01 PM IST
सार

Blaupunkt, Kodak, Thomson जैसी कंपनियों ने इस सेल में अपने स्मार्ट टीवी के लिए ऑफर का एलान किया है। इस सेल में Blaupunkt के 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी को 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है

विज्ञापन
Flipkart Big Saving Days republic day offers on smartphones led tv up to Rs 4000 off on smart TVs tech news hindi
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज रिपब्लिक डे सेल 2022 - फोटो : flipkart

    विस्तार

    यदि आप भी स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी खरीदने के लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल की शुरुआत 17 जनवरी से हो रही है जो कि 22 जनवरी तक चेलगी। फ्लिपकार्ट की इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी और अन्य गैजेट पर भारी छूट मिलेगी। इस सेल में आप वायरलेस ईयरबड्स भी सस्ते में खरीद सकेंगे। आइए जानते हैं सभी ऑफर्स के बारे में...

    फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर के लिए यह सेल 16 जनवरी की रात में 12 बजे ही शुरू हो जाएगी। फ्लिपकार्ट की इस सेल में Apple, Realme, Poco और Samsung जैसी कंपनियों के फोन पर 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा स्मार्ट वियरेबल प्रोडक्ट जैसे स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड पर 60 फीसदी तक की छूट मिलेगी। लैपटॉप को 40 फीसदी की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    स्मार्ट टीवी पर 75 फीसदी की छूट

    Flipkart की इस सेल में स्मार्ट टीवी को 75 फीसदी की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। Blaupunkt, Kodak, Thomson जैसी कंपनियों ने इस सेल में अपने स्मार्ट टीवी के लिए ऑफर का एलान किया है। इस सेल में Blaupunkt के 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी को 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 14,499 रुपये है। इसके अलावा Blaupunkt के 42, 43, 50, 55 और 65 इंच वाले टीवी को भी 4,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस सेल में Thomson के स्मार्ट और नॉन स्मार्ट टीवी को भी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। थॉमसन के 24 इंच वाले नॉन स्मार्ट टीवी को 500 रुपये की छूट के साथ 7,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा कंपनी के स्मार्ट टीवी को 4,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। कंपनी के OATHPRO सीरीज पर भी भारी छूट मिलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें