Flipkart Big Saving Day: फ्लिपकार्ट की सेल में Blaupunkt स्मार्ट टीवी पर मिलेगा शानदार डिस्काउंट, देखें लिस्ट
फ्लिपकार्ट की इस सेल में जर्मन-रूटेड कंपनी Blaupunkt स्मार्ट टीवी के 55 इंच वेरियंट को 40,999 रुपये, 50 इंच वेरियंट को 35,999 रुपये और 65 इंच वेरियंट को 62,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विस्तार
फ्लिपकार्ट पर 16 दिसंबर से Flipkart Big Saving Day Sale की शुरुआत होने वाली है। यह सेल 16 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलने वाली है। इस सेल में कई कंपनियों के स्मार्ट टीवी पर शानदार छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट की इस सेल में जर्मन ब्रांड Blaupunkt के एंड्रॉयड टीवी के कई मॉडल्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। Blaupunkt के बयान के मुताबिक फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डे सेल में ग्राहकों को Blaupunkt के 32 इंच से लेकर 65 इंच तक के टीवी की खरीद पर 30 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं मात्र 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर स्मार्ट टीवी को खरीदा जा सकता है।
Blaupunkt की ओर से सेल में स्मार्ट टीवी पर 30 फीसदी तक के डिस्काउंट की घोषणा की गई है। साथ ही ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक से खरीदारी करने पर 5 फीसदी का इंस्टैंट कैशबैक भी मिलेगा।
फ्लिपकार्ट की इस सेल में जर्मन-रूटेड कंपनी Blaupunkt स्मार्ट टीवी के 55 इंच वेरियंट को 40,999 रुपये, 50 इंच वेरियंट को 35,999 रुपये और 65 इंच वेरियंट को 62,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही कंपनी के हाल ही में लॉन्च हुए 75 इंच के QLED स्मार्टटीवी को सेल में 84,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। स्मार्ट टीवी के साथ 60 वॉट स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट, गूगल टीवी में 360 डिग्री सराउंड साउंड का सपोर्ट मिलता है। टीवी के साथ वॉयस कंट्रोल के लिए गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप वॉयस कमांड देकर अपने टीवी को स्विच ऑन-ऑफ और ऑपरेट कर सकते हैं।