Flipkart Big Billion Days Sale 2022: आधी कीमत पर मिलेगा एपल MacBook Air M1, आईफोन पर भी शानदार ऑफर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 20 Sep 2022 01:51 PM IST
सार

एपल के मुताबिक MacBook Air दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला 13 इंच का नोटबुक है। MacBook Air M1 16 के साथ एपल के आईफोन 12 और आईफोन 13 को भी बिग बिलियन डेज सेल 2022 में भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Flipkart Big Billion Days Sale 2022 MacBook Air M1 16 GB will be available under Rs 70000
Apple MacBook Air - फोटो : apple

    विस्तार

    फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 2022 की शुरुआत होने वाली है। यह सेल 23 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाली है। इस सेल में सभी कंपनियों के साथ एपल भी अपने प्रोडक्ट पर शानदार ऑफर्स देने वाला है। इस सेल में एपल के MacBook Air M1 के 16 जीबी रैम वाले वेरियंट को 70,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। हालांकि अब तक मैकबुक की सटीक कीमत का एलान नहीं हुआ है।

    एपल के MacBook Air M1 16 जीबी रैम वेरियंट की कीमत फिलहाल फ्लिपकार्ट और एपल इंडिया वेबसाइट पर 1,32,900 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 99,900 रुपये है। यानी कि लैपटॉप के 16 जीबी वेरियंट को अभी भी 1 लाख से कम कीमत पर बेस्ट वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट कहा जाएगा। हालांकि इस लैपटॉप को फ्लिपकार्ट की Flipkart Big Billion Days 2022 सेल में 70 हजार से भी कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इस डिस्काउंट में एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं।

    विज्ञापन

    एपल के मुताबिक MacBook Air दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला 13 इंच का नोटबुक है। इसमें 13.3 इंच डिस्प्ले मिलती है, जो (2560x1600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इसमें एपल के अपने इनहाउस Apple M1 प्रोसेसर मिलता है। यह प्रोसेसर फास्ट है और आठ कोर पर काम करता है। इसमें कस्टम जीपीयू, इमेज सिग्नल प्रोसेसर, सिक्योर इनक्लेव और न्यूरल इंजन का सपोर्ट है। Apple M1 को 5 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। MacBook Air M1 की बैटीर को लेकर 15 घंटे वायरलेस वेब सर्फिंग का दावा किया गया है। साथ ही इसमें 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक SSD स्टोरेज का सपोर्ट भी है। इसका वजन 1.29 ग्राम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    MacBook Air M1 16 के साथ एपल के आईफोन 12 और आईफोन 13 को भी बिग बिलियन डेज सेल 2022 में भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। हालांकि फ्लिपकार्ट ने अभी तक सेल में इन आईफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अमेजन इंडिया ने अपनी सेल में आईफोन 12 की कीमत को 40,000 रुपये से कम के साथ रिवील किया है। अमेजन की ग्रेट इंडियन सेल भी 23 सितंबर से ही शुरू होने वाली है। बता दें कि फ्लिपकार्ट और अमेजन के साथ एपल अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी कई ऑफर्स जारी कर सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें