Flipkart की सेल: स्मार्टफोन और टीवी पर 70 फीसदी तक की छूट, जानें सभी ऑफर
आप Poco C31 को 7,499 रुपये में खरीद सकेंगे। इस फोन को 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। Poco M4 Pro 4G को भी इस सेल में 14,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

विस्तार
Flipkart पर बिग बचत धमाल सेल की शुरुआत होने जा रही है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में Motorola Edge 20 Fusion 5G, Moto G31, Poco M4 Pro और Vivo T1 5G जैसे स्मार्टफोन पर भारी छूट मिलेगी। Flipkart की इस सेल की शुरुआत 22 मई से होगी। दावा किया जा रहा है कि इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर 80 फीसदी और टीवी के साथ एक्सेसीरीज पर 70 फीसदी की छूट मिलेगी।
Flipkart Big Bachat Dhamaal में फोन पर मिलने वाली छूट
तीन दिन तक चलने वाली फ्लिपकार्ट की इस सेल में Motorola Edge 20 Fusion 5G को 18,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसे पिछले साल 21,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। सेल में Moto G31 को 10,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा जबकि इसकी लॉन्चिंग कीमत 12,999 रुपये है। Moto G40 Fusion को भी 14,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे पिछले साल 17,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
यदि आपकी पसंद मोटोरोला नहीं है तो आप Poco C31 को 7,499 रुपये में खरीद सकेंगे। इस फोन को 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। Poco M4 Pro 4G को भी इस सेल में 14,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Flipkart की इस सेल में THOMSON के टीवी को भी सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। थॉमसन के एक टन वाले 3 स्टार वाले स्प्लिट एसी को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी कीमत 27,490 रुपये है।
Thomson के 24 इंच वाले टीवी को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी रेगुलर कीमत 7,999 रुपये है। Thomson के 50 इंच वाले टीवी को 29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी रेगुलर कीमत 32,999 रुपये है।