फ्लिपकार्ट की सेल: अब तक की सबसे कम कीमत में मिल रहा iPhone 13, यह है ऑफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 May 2022 11:11 AM IST
सार

iPhone 13 के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। आईफोन 13 में 6.1 इंच की रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स है।

विज्ञापन
Flipkart big saving days iPhone 13 price drops to Rs 53900 know all offers
iPhone 13 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    यदि आप भी आईफोन के दीवाने हैं और किसी ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। फ्लिपकार्ट पर आज यानी तीन मई से बिग सेविंग डेज सेल की शुरुआत हुई है जिसमें iPhone 13 को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। iPhone 13 को भारत में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह कीमत 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की है, लेकिन अब यही मॉडल महज 53,900 रुपये में आपका हो सकता है। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में...

    Flipkart पर iPhone 13 का 128GB मॉडल 74,900 रुपये में लिस्टेड है। यदि आप फ्लिपकार्ट क्लब के मेंबर हैं तो आपको 5 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके अलावा यदि आपके पास कोई बढ़िया फोन है तो आपको 16,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। जिन लोगों के पास आईफोन 12 है, वे iPhone 13 के सात 16,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। इसके अलावा यदि आपके पास HDFC बैंक का कार्ड है तो आपको 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इस तरह कुल मिलाकर iPhone 13 की शुरुआती कीमत 53,900 रुपये हो जाती है।

    विज्ञापन

    आईफोन में A15 बायोनिक प्रोसेसर है जिसमें 6 कोर सीपीयू है। इसके अलावा इसमें 16 कोर न्यूरल इंजन है। रैम और बैटरी के बारे में एपल कभी भी आधिकारिक जानकारी नहीं देता है। iPhone 13 के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। आईफोन 13 में 6.1 इंच की रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone 13 में 12 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस बार एक नया वाइड एंगल कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.6 है। इसके साथ सेंसर ऑप्टिकल स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट है। नाइट मोड को पहले से बेहतर बनाया गया है। दूसरा लेंस भी 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/2.4 है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें